मंदसौर–अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ महादेव का प्रतिष्ठा महोत्सव 20 नवम्बर को मनाया जायेगा।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,मंदसौर पशुपतिनाथ मंदिर पुजारी परिवार द्वारा 20 नवम्बर भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर का भव्य 64 वां प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जाएगा। अवसर पर महारुद्रा अभिषेक का आयोजन होगा। उल्लेखनीय है कि मार्गशीर्ष कृष्ण पंचमी को भगवान पशुपतिनाथ की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी।

इस कारण हर वर्ष इस तिथि पर यह आयोजन पुजारी परिवार द्वारा किया जाता है। आयोजित प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत प्रातः काल से ही विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। जिसमें सर्वप्रथम प्रात: 7.30 बजे से 51 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा महारूद्र अभिषेक प्रारंभ किया जाएगा। अभिषेक पश्चात् अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ महादेव की प्रतीमा एवं गर्भगृह का विशेष फूलों से नयनाभिराम श्रृंगार किया जाएगा।

जिसमें श्रद्धालुओं को चारों द्वार से भगवान के विभिन्न रूपों में दर्शन होंगे। साथ ही 51 हजार लड्डुओं का भगवान को भोग लगाया जाएगा। सायं 6.15 बजे बाबा पशुपतिनाथ जी की महाआरती होगी। महाआरती के दौरान बाहर के विशेष कलाकारों द्वारा बैंड तथा नासिक अहमदाबाद के ढोल की प्रस्तुति दी जाएगी तथा आतिशबाजी भी होगी। प्रतिष्ठा महोत्सव हेतु तैयारियां जोर शोर से की जा रही है मंदिर परिसर को सजाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *