
लोकतंत्र टाईम्स,रतलाम थाना प्रभारी नामली विक्रमसिंह चौहान व थाना नामली की विशेष टीम द्वारा दिनांक 20.11.2024 को मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को पकड़ा आरोपी का नाम प्रेम गिरी पिता अमर गिरी जाति गौस्वामी उम्र 43 साल निवासी ग्राम नयापुरा थाना नामली के कब्जे से MD ड्रग्स वजन 08.66 ग्राम एवं ब्राउन शुगर स्मैक पाउडर वजन 05.79 ग्राम कुल मादक पदार्थ 14.45 ग्राम अनुमानित 1,03,000/-रूपये व स्कुटी MP43MD6056 और मोबाईल जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं। पकड़ाए आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रं.512/2024 धारा 8/21, 22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया हैं।
पुलिस द्वारा आरोपी से पुछताछ करने पर उक्त मादक पदार्थ स्वयं के पीने के लिये एवं आधा मादक पदार्थ भोला उर्फ राहुल पिता कैलाश सूर्यवंशी निवासी नामली को देने के लिये फरदीन उर्फ अय्यूब निवासी चुपना राजस्थान से लेकर आना बताया। मामले में आरोपी भोला उर्फ राहुल पिता कैलाश सूर्यवंशी जाति चर्मकार उम्र 26 साल निवासी वार्ड क्रमांक 06 गढ के पीछे नामली जिला रतलाम को गिरफ्तार भी किया गया हैं। आरोपी फरदीन उर्फ अय्यूब निवासी चुपना राजस्थान की तलाश की जा रही हैं।
गिरफ्तार आरोपी-
1.प्रेम गिरी पिता अमर गिरी जाति गौस्वामी उम्र 43 साल नि. ग्राम नयापुरा थाना नामली
2.भोला उर्फ राहुल पिता कैलाश सूर्यवंशी जाति चर्मकार उम्र 26 साल निवासी वार्ड क्रमांक 06 गढ के पीछे नामली जिला रतलाम (म.प्र.)
फरार आरोपी-1. फरदीन उर्फ अय्यूब निवासी चुपना राजस्थान
जप्त मादक पदार्थ व सामग्री-
1.मादक पदार्थ MD ड्रग्स वजन 08.66 ग्राम व ब्राउन शुगर स्मैक पाउडर 05.79 ग्राम कुल मादक पदार्थ का वजन 14.45 ग्राम कुल किमती 1,03,000/- रूपये
2.स्कुटी होण्डा स्कूटी MP43MD6056 किमती 25,000 रूपये
3.एक मोबाईल किमती करीबन 5,000 रुपये कुल जप्त शुदा मश्रुका कुल किमती 1,33000 रुपये
सराहनीय भूमिका-निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान थाना प्रभारी नामली, उनि सचिन डावर,उनि के.के.पटेल,गोपाल खराडी,शैलेष ठकराल,दीपक बोरासी,महेन्द्रसिंह,मनोज मुजाल्दे,गोपाल मदारिया,शांतिलाल,कुलदीप व्यास,मनोहर नागदा एवं सायबर सेल से मनमोहन शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
