रतलाम–चैन स्नेचिंग घटना में माणकचौक थाना पुलिस ने 2 आरोपी को धर दबोचा।

Spread the News

राजस्थान के 02 आरोपी गिरफ्तार, 20 ग्राम की सोने की चैन बरामद।

लोकतंत्र टाईम्स न्यूज, रतलाम स्थित घास बाजार निवासी अंगुरबाला पति विनोद कुमार गादीया जाति जैन उम्र 65 साल ने माणकचौक थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मै म.नं.41 घांस बाजार रतलाम रहती हूं। दिनांक 08.11.24 को मै , मेरी छोटी बहू लवीशा गादीया दोनो बोहरा बावड़ी से घर आ रहे थे। हम दोनो जैसे ही नवकार मेचींग सेन्टर के सामने पहूंचे तभी सामने से एक बिना नम्बर की मोटर सायकल पर दो अज्ञात व्यक्ति आये जिनमे से पिछे बेठे हुवे व्यक्ति ने मेरे गले मे पहनी हुई 10 वर्ष पुरानी सोने की चेन वजनी करिबन 20 ग्राम को झपट कर मोटर सायकल से भाग गये। फिर मेरी बहू लवीशा ने मेरे लड़के अमित को फोन लगा कर घटना बतायी मौके पर मेरा लड़का अमित ओर विकास आ गये। मै मेरे लड़के अमित के साथ थाने पर आयी हूं रिपोर्ट करती हूं कार्यवाही की जावे। अंगूरबाला की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपीयो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 586/24 धारा – 304(2)बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

रतलाम अनुभाग एवं सीसीटीवी शाखा की संयुक्त टीम का गठन अज्ञात आरोपीयो की पतारसी हेतु टीम का गठन किया गया। व घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरे चेक किये गये, गठित टीम द्वारा लगातार प्रकरण में माल मुल्जीम की पतारसी की गई और सीसीटीव्ही कैमरे चेक किये गये व सीसीटीव्ही कैमरे के आधार पर पुलिस टीम द्वारा राजस्थान तक जाकर आरोपीगणो की तलाश की गई व मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपीगण जितेश उर्फ जितु पिता गोपाल मीणा 26साल निवासी ग्राम रजोरा थाना हतुनिया जिला प्रतापगढ़ राज. एवं विजयसिंह झाला पिता नाथुसिंह झाला उम्र 21 साल निवासी ग्राम रजोरा थाना हतुनिया जिला प्रतापगढ़ राज.को गिरफ्तार किया गया व आरोपीयो से लूट की गई सोने की चेन वजनी लगभग करीब 20 ग्राम की तथा आरोपीयो से घटना में प्रयुक्त मो.सा. क्रमांक MP 14 MN 6460 हिरो स्पलेण्डर प्रो जप्त की गई व पूछताछ के दौरान आरोपीगणो ने कबुला एक वर्ष पूर्व थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम में स्कूटी पर जा रही महिला के गले से मंगलसूत्र तौड़ने की घटना भी स्वीकार की है।

गिरफ्तार आऱोपी-01.जितेश उर्फ जितु पिता गोपाल मीणा उम्र 26 साल निवासी ग्राम रजोरा थाना हतुनिया जिला प्रतापगढ़ राज,

02.विजयसिंह झाला पिता नाथुसिंह झाला उम्र 21 साल निवासी ग्राम रजोरा थाना हतुनिया जिला प्रतापगढ़ राज,

बरामद मॉल – 20 ग्राम वजनी सोने की चैन कीमती लगभग डेढ़ लाख रुपए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *