
लोकतंत्र टाईम्स,मेघनगर विश्व पूज्य दादा गुरुदेव के षष्टम पट्टधर, पुण्य सम्राट श्रीमद् विजय जयंतसेन सुरीश्वर महाराज साहब का 89वा जन्मोत्सव पूज्य गच्छाधिपति नित्यसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब की प्रेरणा एवम आशीर्वाद से धार्मिक सामाजिक कार्यों के साथ मनाया जाएगा।
उक्त जानकारी देते हुए महिला परिषद प्रचार मंत्री वर्षा जैन एवं सपना सेठ ने बताया कि, शनिवार को महिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती स्नेहलता कावड़िया एवं पदाधिकारी की उपस्थिति में महिला परिषद की बैठक आयोजित की गई जिसमें 3 दिवसीय महोत्सव के रूप में गुरुदेव का जन्म उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया।
महिला परिषद मीडिया प्रभारी खुशी मुथा ने बताया कि, दिनांक 28 तारीख को महिला परिषद राष्ट्रीय इकाई से प्राप्त निर्देश अनुसार जीव दया का कार्य संपादित किया जाएगा, 29 तारीख को दादा गुरुदेव एवं पुण्य सम्राट गुरुदेव की पूजन एवं श्रीसंघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए 30 तारीख को सामूहिक एकसना का आयोजन किया जाएगा।
