मध्य प्रदेश– सागर में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने पत्नी का गला रेतकर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया और उसे पेड़ पर लटका दिया।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स –(मध्य प्रदेश): सागर में बुधवार सुबह एक 65 वर्षीय महिला का कटा हुआ सिर पेड़ की टहनी पर लटका मिला।इस वीभत्स घटना ने गांव वालों को झकझोर कर रख दिया। घटना तेहरा-टिहरी गांव की है, जहां 70 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 65 वर्षीय पत्नी का दरांती से गला काट दिया। इसके बाद आरोपी पति ने सिर को धड़ से अलग कर दिया और गांव से करीब 600 मीटर दूर एक पेड़ के बीच में रख दिया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह सदारानी साहू (65) का सिर घर के दालान में पड़ा था। पड़ोसियों ने जब घर में खून बिखरा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

https://www.youtube.com/@Loktantratimesnews

शोर-शराबा होने पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने धड़ का पंचनामा बनाया। घर की तलाशी लेने पर भी सिर नहीं मिला तो पुलिस ने आसपास तलाश शुरू की। पुलिस को आशंका है कि आरोपी पति ने दरांती से गर्दन रेतकर हत्या की है।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस को गांव से करीब 600 मीटर दूर ज्वालादेवी मंदिर मार्ग के पास पेड़ की टहनियों में कटा हुआ सिर मिला। पुलिस ने सिर और धड़ को जोड़कर मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया। इसके बाद एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *