अवैध शराब से भरे कंटेनर को पकड़ने में मिली सफलता।
लोकतंत्र टाईम्स रतलाम पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ धरपकड़ अभियान जारी है इस अभियान के तहत अवैध शराब के खरीद बेच पर रोक लगाने के लिए रतलाम एसपी अमित कुमार ने जिले के सभी थाना प्रभारी को आदेश दे रखे है अवैध शराब की खरीदी बेची के प्रति जारी धरपकड़ अभियान में बिलपांक पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक कंटेनर ट्रक जिसमें अवैध शराब भरी है जो रतलाम से बदनावर की तरफ जा रहा है। पुलिस द्वारा सूचना विश्वसनीय होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना से अवगत करवा कर महु नीमच हाइवे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।

संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान ट्रक क्रमांक NL 07 AA 3565 को रोककर चेक करने पर कंटेनर में बड़ी मात्रा में ( 510 पेटी) अवैध शराब भरी पाई गई। पकड़ी गई कंटेनर में भरी शराब से संबंधित कागजात के बारे में ट्रक चालक सुनील कुमार पिता राजपाल जाट उम्र 28 साल निवासी सरल जिला भिवानी हरियाणा पूछताछ करने पर कोई संतोषप्रद जवाब नहीं मिल सका।

पुलिस द्वारा विधिवत अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त कंटेनर वाहन को जब्त कर थाना बिलपांक पर प्रकरण क्रमांक 668/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का दर्ज कर ट्रक चालक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।प्रारंभिक पूछताछ में शराब हरियाणा से लेकर अकोला महाराष्ट्र ले जाने की बात सामने आई है।
जब्त मॉल :- 510 पेटी अवैध शराब कीमती लगभग 67 लाख 68 हजार रुपए, कंटेनर वाहन कीमती 55 लाख रुपए । कुल कीमत लगभग 01 करोड़ 22 लाख 68 हजार रुपए।
