
लोकतंत्र टाईम्स,मंदसौर-अष्ट मुखी भगवान पशुपतिनाथ महादेव का मेला देव उठनी एकादशी से आयोजित किया जाता है इस समय मंदसौर में पशुपतिनाथ मेला देखने के लिए मंदसौर सहित आसपास के अंचल के लोग मेला देखने आ रहें हैं।

बताया जाता है कि दिन में मेलें में भीड़ कम ही रहती है लेकिन रात में मेला देखने वालों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जहां एक तरफ मेलें में लोगों की जरूरत की वस्तुओं की दुकानें सजी है तो वहीं दूसरी तरफ खानें पीने के स्टाल के साथ – साथ बड़े – बड़े झूले और चकरी आदि का लोग आनंद ले रहे हैं। बच्चों के मनोरंजन की भी मेलें में पर्याप्त व्यवस्था है
चर्चा है कि मेलें में भीड़ उमड़ रही है। चर्चा यह भी है कि देश के की कलाकारों के कार्यक्रम भी मेलें में आयोजित हो रहे हैं लोग देर रात तक इन कार्यक्रमों में उपस्थित रहकर आनंद उठा रहे हैं।
