
लोकतंत्र टाईम्स,उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में महिदपुर के पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान से हाथापाई का मामला सामने आया जब भाजपा के ही एक कार्यक्रम में कुछ कार्यकर्ता प्रदेश उपाध्यक्ष से मार-पीट पर उतारू हो गए। यह घटना तब घटी जब महिदपुर जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल उद्घाटन समारोह में भाग लेने आए थे।
महिदपुर में जिले के प्रभारी मंत्री के स्वागत के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान के साथ मारपीट हो गई। इससे वहां हंगामा मच गया और कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। प्रभारी मंत्री और सांसद ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत किया। मार-पीट का वीडियो भी सामने आया हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
देखिए प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर सिंह का वायरल वीडियो 👇
प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल व सांसद अनिल फिरोजिया का दौरा।
जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल व सांसद अनिल फिरोजिया शुक्रवार को महिदपुर के ग्राम नारायणा में स्वास्थ्य केंद्र और खोरिया सुमरा में ग्रिड के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके स्वागत के लिए कई जगह मंच बनाए गए थे। नारायणा रोड पर गौरिक दूध डेयरी के बाहर संचालक सुभाष ठाकुर ने स्वागत कार्यक्रम रखा था।
