रतल्लाम–पुलिस ने हिन्दू संगठनों द्वारा निकाली जा रही जनआक्रोश रैली का रूट प्लान किया जारी।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,रतलाम आज मंगलवार को बांग्लादेशी हिन्दुओं के समर्थन में हिन्दू संगठनो द्वारा कालिका माता मंदीर रतलाम पर एकजुट होकर कालिका माता से कानवेंट तिराहा, फव्वारा चौक होते हुए कलेक्ट्र कार्यालय रतलाम तक विशाल जन आक्रोश रैली जावेगी एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन दिया जायेगा इस हेतु मार्ग डायवर्सन एवं पार्किंग के संबंध में यातायात पुलिस रतलाम द्वारा निम्नानुसार पार्किंग प्लॉन एवं डायवर्शन प्लॉन तैयार किया है जो कि दिनांक 03.12.2024 सयम 01.00 बजे से जन आक्रोश रैली के दौरान लागू रहेगा।

जारी किया रुट डायवसेन प्लान –:

01. मोचीपुरा से कालका माता मंदीर की ओर आने वाले सभी प्रकार के दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनो का मार्ग डायवर्ट किया जाकर सुरजपौल से होते हुए जायेगे।

02. शैरानीपरा , आनंद कालोनी से कालका माता मंदीर की ओर आने वाले सभी प्रकार के दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन रैली के दौरान पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे जो कि आफिसर्स कोलोनी रोड होते हुए अपने गन्तव्य स्थान पर जायेगे ।

03. नगर निगम , हाथीखाना से गुलाब चक्कर की ओर आने वाले सभी प्रकार के दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनो का मार्ग डायर्ट किया जाकर छत्रीप्ल एवं दौ बत्ती से होते हुए जायेगे।

04. शहर से कालका माता, शैरानीपुरा , आनंद कालोनी की ओर आने वाले सभी प्रकार के दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया बाहन रैली के दौरान पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे जो कि फव्वारा चौक,आफिसर्स कोलोनी रोड होते हए अपने गन्तव्य स्थान पर जायेगे।

रैली में सम्मिलित होने वाले वाहनो की पा्किंग व्यवस्था–:

01. पार्किंग नम्बर -1 दो पहिया वाहनो की पार्किंग गुलाब चक्कर के आस-पास रहेगी।

02, पार्किग नम्बर -2 चार पहिया वाहनो दो पहिया वाहनो की पार्किग पोलो ग्राउण्ड रहेगी ।

03. पार्किंग नम्बर -3 चार पहिया वाहनो दो पहिया वाहनो की पार्किंग अम्बेडकर ग्राउण्ड रहेगी ।

रैली के दौरान उपरोक्त यातायात मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा, शहर की आम जनता से यातायात पुलिस की अपील है कि मार्ग परिवर्तन के दौरान सहयोग प्रदान कर, असुविधा से बचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *