
लोकतंत्र टाईम्स, रतलाम मंडवारिया एसोसिएट्स(शासन द्वारा अधिकृत सेवा प्रदाता) शुभारम्भ पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री हिम्मत कोठारी,रतलाम के महापौर प्रहलाद पटेल,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, उद्योगपति मुरलीधर आवतानी, सूरजमल जैन मंडल अध्यक्ष निलेश गाँधी के मुख्य आतिथ्य और मंडवारिया परिवाऱ के मुखिया नंदकिशोर मंडवारिया, प्रभुदयाल मंडवारिया, नरसिंहलाल मंडवारिया तथा सुभाष मंडवारिया के आशीर्वाद से सम्पन्न हुआ।
शासकीय सेवा प्रदाता आदित्य मंडवारिया ने जानकारी देते हुए बताया की हमारे यहां म.प्र. शासन की विभिन्न योजनाओं के ऑनलइन आवेदन के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा की बैंकिंग सुविधा प्रदान की जाएगी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिम्मत कोठारी ने कहाँ की मंडवारिया परिवार पिछले 40 वर्षो से सेवा कार्य मेँ जुड़े हुए है तथा यह जो बिड़ा उठाते है उसे पूरी शिद्दत से निभाते है।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल ने कहाँ की रतलाम की जनता को सरकारी सेवाओं का फायदा दिलाने मेँ मंडवारिया परिवार की भूमिका अग्रणी रही है।कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि रतलाम भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहाँ की मंडवारिया एसोसिएट क्षेत्र की जनता को लाभ दिलाएंगे उसके साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर लोगो की सेवा करके पुण्य लाभ भी कमाएंगे।
कार्यक्रम मेँ सुभाष जैन, सलाम पहलवान, शांतिलाल वर्मा, पार्षद हितेश कामरेड, पार्षद सलीम मोहम्मद बागवान, संदीप शुक्ला,अतुल गुप्ता, पियूष बाफना, संजय मकवाना, नीलू अग्रवाल, रुपेश नागौरी आदि नागरिक उपस्थित थे।
