RATLAM :सैलाना विधायक के बांसवाड़ा सभा में बिगड़े बोल, रतलाम कलेक्टर और एसपी पर साधा निशाना, देखिए पूरा वीडियो।

Spread the News

बांसवाड़ा जिले में एक सभा में मंच पर अपने संबोधन के दौरान रतलाम पुलिस की करवाई को लिया सवालिया घेरे में,

लोकतंत्र टाईम्स,रतलाम मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित सैलाना से भा.आ.पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने राजस्थान के बांसवाड़ा जिले से एक सभा के दौरान भाषण देते हुए रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम के ऊपर निशाना साधते हुए जमकर खरी खोटी सुनाई सभा मंच से कलेक्टर राजेश बाथम को कहा गया कि कलेक्टर तेरे बाप का राज है क्या कोई भी आर्डर निकाल देगा कलेक्टर कोई भी जिला तेरे इशारे पर नहीं चलेगा कानून के हिसाब से चलेगा इतना ही नहीं विधायक ने रतलाम कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मंच से यहां तक कह दिया कि कलेक्टर ने अपनी नौकरी के दौरान एस सी के फर्जी सर्टिफिकेट भी लगाए हैं जिसकी जांच होना चाहिए।

सैलाना विधायक और डॉक्टर राठौर का विवाद का वीडियो👇

बताया जा रहा है कि चार दिन पहले भारतीय आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार रतलाम जिला अस्पताल पहुंचे थे जहां उन्होंने खुद मरीज बनकर अस्पताल की व्यवस्थाएं देखी इसी दौरान ड्यूटी पर डॉक्टर से पूछताछ में उनका डॉक्टर द्वारा अपशब्दों का प्रयोग करने पर विवाद हो गया जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था वीडियो में डॉक्टर राठौर द्वारा विधायक डोडियार को गाली देते हुए नजर आ रहे थे इसके बाद विधायक कमलेश्वर डोडियार ने ड्यूटी डॉक्टर सी पी एस राठौर के खिलाफ रतलाम के स्टेशन रोड थाने पर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने विधायक की रिपोर्ट पर डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया इसके बाद डॉक्टर की रिपोर्ट पर पुलिस ने विधायक सहित चार लोगों पर मामला दर्ज किया।

इधर विधायक कमलेश्वर डोडियार और आदिवासी संगठन के नेताओं द्वारा सोशल मीडिया पर आंदोलन की चेतावनी की बात की जा रही थी जिसको देखते हुए रतलाम कलेक्टर ने एक आदेश शनिवार के दिन जारी किया जिसमें कलेक्टर कार्यालय और एसपी कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में कोई भी धरना प्रदर्शन ज्ञापन पर रोक लगाई गई थी इसके बाद विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कोर्ट का हवाला देते हुए कानूनी प्रक्रिया के तहत एक पत्र रतलाम कलेक्टर को भेजा जिसमें धरना प्रदर्शन के आदेश को निरस्त करने की मांग नियम अनुसार रखी गई थी एक दिन बाद फिर रतलाम जनसंपर्क विभाग द्वारा कलेक्टर एसपी कार्यालय के 100 मीटर के दायरे में रोक वाले आदेश को हटा दिया गया है जानकारी ऑफीशियली मैसेज के जरिए दी गई।

सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के बांसवाड़ा जिले की सभा में बिगड़े बोल देखिए पूरा वीडियो 👇

रविवार को भारतीय आदिवासी पार्टी के विधायक कमलेश्वर डोडियार आदिवासियों के चिन-तीन शिविर में शामिल होने राजस्थान के बांसवाड़ा जिला पहुंचे थे जहां उन्होंने रतलाम जिला अस्पताल में उनके साथ गलत व्यवहार और गाली देने वाले डॉक्टर को जमकर खरी-कोटी सुनाई इसके बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पुलिस के अधिकारियों को आड़े हाथों लिया उसके बाद रतलाम कलेक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कानून और नियम का हवाला देते हुए कलेक्टर को धमकी दी।

बांसवाड़ा के मंच से ही विधायक कमलेश्वर डोडियार द्वारा रतलाम में आंदोलन के लिए आदिवासियों को 11 दिसंबर के दिन रतलाम में बुलाया है बड़ी संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया है आंदोलन को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा आने की आदिवासी लोगों से अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *