रतलाम :शहर की सफाई व्यवस्था को ठेंगा दिखाती वार्ड 32 की विधायक निवास के पास स्थित विशाजी मेंशन की गली।

Spread the News

शहर विधायक निवास स्थान के पास में स्थित विशाजी मेंशन की गली महापौर के रतलाम शहर को स्वच्छता के तहत प्रथम स्थान पर लाने की कोशिश को नाकाम करती नजर आ रही है।

लोकतंत्र टाईम्स, रतलाम शहर के वार्ड 32 में विधायक निवास के पास स्थित विशाजी मेंशन की गली जिसको मनोहर गली के नाम से भी जाना जाता है इस गली के रहवासियों को आए दिन गंदगी से सामना करना पड़ता है रहवासियों द्वारा बताया गया कि कई समय से सफाई कर्मचारी न आए हैं और अगर आते भी हैं तो ऊपर से रोड साफ कर चले जाते है।

रहवासियों का कहना है कि हमारे द्वारा पार्षद प्रतिनिधि रामू डाबी को भी इस गली में फैली गन्दगी से कितनी बार अवगत कराया गया फिर भी पार्षद प्रतिनिधि द्वारा इस गली की स्वच्छता के ओर ध्यान नहीं दिया जाता है रहवासियों का यह भी कहना है कि वार्ड में आगे की और एक कुआं है वहीं पास में वाहन वाशिंग सेंटर भी स्थित हैं वहां जो भी गाड़ी धुलती है उन गाड़ियों के धोने पर गन्दा पानी पास स्थित कुएं के अंदर जाता है जिससे कुएं का पानी भी दूषित हो रहा हैं।

कुछ रहवासियों का यह भी कहना है कि एक तरफ भाजपा के महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा जो रतलाम शहर की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए तरह तरह के अभियान चलाए जा रहे है वही भाजपा पार्टी के वार्ड पार्षद होने के नाते महापौर के स्वच्छता अभियान को ठेंगा दिखाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।

जिस प्रकार से महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा जो शहर को स्वच्छता की और अग्रसर करने के लिए सफाई कर्मचारी का एक दिन का वेतन और कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। और रतलाम शहर में महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा स्वयं ही हर वार्डो का निरीक्षण किया जा रहा है उसी प्रकार वार्ड पार्षदों का भी अपने अपने वार्ड में नियमित निरीक्षण किया जाना चाहिए और वार्ड के रहवासियों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए समझाइश दी जाना चाहिए जिससे कि रतलाम शहर को स्वच्छता की और अग्रसर किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *