RATLAM-स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन,बिबदौड़ ग्रामीणों को मिली मुफ्त जांच और परामर्श।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स रतलाम जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जन अभियान परिषद की संस्था श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन द्वारा एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रतलाम जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ,ब्लॉक समन्वयक शैलेन्द्र सिंह सोलंकी व राजेश सोलंकी के द्वारा संस्था के पदाधिकारी का उत्साह वर्धन किया।

शिविर में थायराइड, ब्लड प्रेशर और शुगर की मुफ्त जांच की गई। जांच के दौरान जिन लोगों के परिणाम असामान्य पाए गए, उन्हें आगे डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी गई। इस कार्यक्रम में परामर्शदाता आशीष यादव, मेघा,एमएसडब्ल्यू छात्र काजल टॉक,पंकज ग्राम पंचायत के सचिव दिलीप पाटीदार,सहायक जितेंद्र गुर्जर,उप स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी गुलशा बी की भूमिका सराहनीय रही।

रत्नेश विजयवर्गीय ने कहा शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में से वर्तमान समय में चल रही स्वास्थ्य की गंभीर समस्याओं का प्रचार प्रसार एवं परीक्षण करना हेतु हमारी संस्था लगातार कार्य कर रही है। इस तरह के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने और समय पर उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *