खबर का असर-महापौर की फटकार के बाद हुई वार्ड 32 मनोहर गली की सफाई।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,रतलाम शहर वार्ड क्रमांक 32 विधायक निवास के पास विशाजी मेंशन वाली गली जिसको मनोहर गली के नाम से भी जाना जाता है इस गली में रह रहे रहवासी काफी समय से नालियों की सफाई ना होने से और गली में फैल रही गंदगी से परेशान थे रहवासियों का कहना था कि कई बार पार्षद प्रतिनिधि रामू डाबी को इस समस्या से अवगत कराया गया था।

पार्षद प्रतिनिधि के ना सुनने पर रहवासियों द्वारा लोकतंत्र टाईम्स न्यूज टीम से संपर्क किया गया लोकतंत्र टाईम्स न्यूज टीम ने मनोहर गली के रहवासियों को हो रही गंदगी की समस्या से न्यूज के माध्यम से प्रमुखता से महापौर को अवगत कराया गया।

महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा स्वयं अपनी टीम के साथ मनोहर गली के रहवासियों को हो रही परेशानी का निरीक्षण करने मनोहर गली पहुंचे जहां पार्षद प्रतिनिधि को और वार्ड के दरोगा को फटकार लगाई गई और दरोगा को कारण बताओ नोटिस जारी किया और साथ ही यह भी कहा गया कि अगली बार वार्ड में सफाई का ध्यान रखा जाए अन्यथा निलंबन की करवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *