RATLAM–मालीकुआं क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने वाला बदमाश भोला पाटीदार को गिरफ्तार कर लगाई रासुका।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स, रतलाम शहर स्थित मालीकुआ क्षेत्र मे भोला उर्फ मोनू पाटीदार अपने साथियों के साथ मोबाईल चलाते हुए बीच सड़क पर कार चला रहा था। जिसे कार साईड मे चलाने की बात को लेकर विवाद करते हुए भोला पाटीदार एवं उसके साथीयो द्वारा चाकू से ग्राम कुआं झागर आकाश पाटीदार जो कि दूध की बंदी भरने आया था। उस पर प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहूंचाई गयी थी। आकाश पाटीदार और परिजनों ने थाना माणकचौक पर जाकर एफआईआर दर्ज कराई गई थाना माणकचौक पुलिस ने अपराध.क्र.674/24 धारा 296,115 (2),118(1),109 (1),351 (2), 3(5) BNS का मामला दर्ज कर विवेचना मे लिया गया था ।

आदतन अपराधी भोला उर्फ मोनु पाटीदार द्वारा रतलाम शहर मे आये दिन चाकूबाजी एवं अन्य घटनाये घटित कर रतलाम शहर की कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास किया जाता है। कुख्यात अपराधी भोला उर्फ मोनु पाटीदार द्वारा घटना दिनांक 16.12.24 को भी रतलाम शहर के हिन्दु मुस्लीम मिश्रीत आबादी वाले क्षेत्र मे चाकू बाजी की घटना घटित कर शहर मे कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित करने का प्रयास किया गया था। शहर की कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये भोला उर्फ मोनु पाटीदार पर एन.एस.ए की कार्यवाही कर जिला दण्डाधिकारी रतलाम के कार्यालय से रा.सु.अधि. के अन्तर्गत भोला उर्फ मोनु पाटीदार का निरोध आदेश प्राप्त कर दिनांक 17.12.24 की रात्री मे भोला उर्फ मोनु पाटीदार पिता रामेश्वर पाटीदार उम्र 24 साल नि.चिन्तामण गणपति के सामने भुतनाथ की गली पैलेस रोड रतलाम थाना माणकचौक रतलाम गिरफ्तार किया गया।

चाकूबाजी की घटना में भोला के अन्य साथियों की भय्यु उर्फ हितेश पिता सीताराम साहु निवासी राजीव नगर रतलाम थाना औ.क्षेत्र रतलाम, दक्ष पाटीदार नि.लोकेन्द्रनाथ मंदिर हरमाला रोड़ रतलाम, पवन उर्फ काला नि.हरीजन बस्ती रतलाम थाना माणकचौक रतलाम की तलाश कर कड़ी वैधानिक करवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी- 01 भोला उर्फ मोनु पाटीदार पिता रामेश्वर पाटीदार उम्र 24 साल नि.चिन्तामण गणपति के सामने भुतनाथ की गली पैलेस रोड रतलाम थाना माणकचौक रतलाम

फरार आरोपी–

1.भय्यु उर्फ हितेश पिता सीताराम साहु निवासी राजीव नगर रतलाम थाना औ.क्षेत्र रतलाम,

2.पवन उर्फ काला नि.हरीजन बस्ती रतलाम

3.नाबालिक आरोपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *