
लोकतंत्र टाईम्स,रतलाम मालीकुआ क्षेत्र मे भोला उर्फ मोनू पाटीदार अपने साथियों के साथ मोबाईल चलाते हुए बीच सड़क पर कार चला रहा था। जिसे साईड मे चलाने की बात को लेकर विवाद करते हुए आरोपीगणो भोला पाटीदार एवं उसके साथीयो भय्यू उर्फ हितेश,पवन उर्फ काला तथा अन्य साथीयो के साथ चाकू से प्राणघातक हमला कर गंभीर चोट पहूंचाई गयी थी। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना माणकचौक पर अपराध.क्र.674/24 धारा 296,115(2),118(1),109(1),351 (2),3(5) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।
थाना माणकचौक रतलाम के थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गाडरिया के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। आदतन बदमाश भोला उर्फ मोनु पाटीदार द्वारा रतलाम विरुद्ध एन.एस.ए की कार्यवाही कर जेल भेजा गया। चाकूबाजी की घटना में शामिल भोला के अन्य साथियों की तलाश करते हितेश उर्फ भय्यु पिता सीताराम साहु निवासी राजीव नगर रतलाम थाना औ.क्षेत्र रतलाम को गिरफ्तार किया गया। शेष आरोपी पवन उर्फ काला नि.हरीजन बस्ती रतलाम थाना माणकचौक रतलाम की तलाश जारी है ।
गिरफ्तार आरोपी- हितेश उर्फ भय्यु उर्फ कालियाँ पिता सीताराम साहु उम्र 33 वर्ष निवासी 72 राजीव नगर रतलाम थाना औ.क्षेत्र रतलाम
