RATLAM–सोना व्यापारी का सोना लेकर फऱार आऱोपी को थाना माणकचौक पुलिस ने पकड़ा।

Spread the News

77 ग्राम 320 मिलीग्राम सोना (कीमती लगभग 5 लाख 77 हजार रुपए) बरामद

लोकतंत्र टाईम्स, रतलाम शहर निवासी गणेश सोनी पिता गिरीराज सोनी निवासी भगतपुरी रतलाम ने थाना आकर मामला दर्ज करवाया था की मेरी दुकान सोने के गहने बनाने वाला कारीगर कृष्णकांत पिता प्रेमकुमार धनगर निवासी ग्राम रेपुरा जिला फिरोजाबाद उतरप्रदेश को मेरे द्वारा रंजन कर की दुकान पर देने हेतु दी गयी थी पर कृष्णकांत एक सोने की चेन रोल लेकर भाग गया है। गणेश सोनी की रिपोर्ट पर थाना माणक चौक रतलाम के अपराध क्रमांक 669/24 धारा 316 (2)भा.न्या.सं. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

रतलाम पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना एवं तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपी कृष्णकांत उर्फ शशीकांत पिता प्रेम जाती धनगर निवासी ग्राम रेपुरा तह.व जिला फिरोजाबाद उतरप्रदेश को सायबर सेल मदद ग्राम रेपुरा पकडा गया। जिसे पुछताछ हेतु थाने लेकर आये थाने पर पुछताछ के दौरान आरोपी को अपराध में गिरफ्तार किया गया एवं मेमो लिया गया।

आरोपी कृष्णकांत द्वारा बताया की मैने सोने की चेन रोल को रंजन कर की दुकान वाली बिल्डींग के तल घऱ में धनजी भाई के नौहरे रतलाम में ही पत्थरों की आड़ में चुपा कर रखना बताया। आऱोपी के बताए अनुसार उसके पास से एक सोने की चेन रोल वजन 77 ग्राम 320 मिली ग्राम कीमती 5 लाख 77 हजार रूपये की जप्त की गयी है।

गिरफ्तार आरोपी :- कृष्णकांत उर्फ शशीकांत पिता प्रेम कुमार जाती धनगर निवासी ग्राम रेपुरा तह. व जिला फिरोजाबाद उतरप्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *