पार्षद प्रतिनिधि रामू डाबी(MIC सदस्य) द्वारा दिए गए रहवासियों को इनाम की शिकायत को लेकर पहुंचे शहर विधायक कार्यालय, लगाई मदद की गुहार

लोकतंत्र टाईम्स,रतलाम वार्ड 32 में सीतलामाता गली फ्रीगंज रोड के रहवासी अब पानी न मिलने पर परेशान हो रहे है। दरअसल वार्ड 32 में मनोहर गली के रहवासियों ने गंदगी से परेशान होकर मीडिया में न्यूज के माध्यम से रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल को अपनी समस्या से अवगत करवाया गया था। रहवासियों द्वारा बताया गया कि महापौर जब वार्ड 32 की मनोहर गली का निरीक्षण करने पहुंचे तब वार्ड में मनोहर गली में गंदगी पाई जाने पर महापौर प्रहलाद पटेल ने वार्ड दरोगा और पार्षद प्रतिनिधि रामू डाबी को जमकर फटकार लगाई थी।

वार्ड नं 32 के रहवासियों ने बताया कि पार्षद प्रतिनिधि रामू डाबी जो कि MIC सदस्य भी हैं। MIC सदस्य रामू डाबी को जब महापौर द्वारा वार्ड रहवासियों के सामने फटकार लगाई थी तो पार्षद प्रतिनिधि ने गली के रहवासियों को इनाम देते हुए भड़ास गली में लगे सरकारी ट्यूबवेल का स्टाटर निकलवा दिया जिससे वार्ड की गली में रह रहे रहवासी पीने के पानी के लिए परेशान होने लगे।

वार्ड रहवासियों ने सुनवाई न होने पर आज एकत्रित हो शहर विधायक चैतन्य कश्यप के कार्यालय पर पहुंच अपनी पानी और गंदगी की समस्या से निदान पाने के लिए मदद की गुहार लगाई गई शहर विधायक के शहर रतलाम शहर से बाहर होने पर विधायक कार्यालय पर मौजूद मणिलाल जैन को आवेदन देकर पार्षद प्रतिनिधि रामू डाबी द्वारा जो रहवासियों को परेशान करने के लिए शासकीय ट्यूबवेल का कंट्रोल स्टाटर निकलवा दिया गया। जिससे शीतला माता मंदिर गली के रहवासियों को अपनी होने वाली समस्या के प्रति आवाज उठाने के लिए सबक सिखाया जा सके यह समस्या से अवगत कराया गया ।
विधायक कार्यालय पर मौजूद मणिलाल जैन द्वारा वार्ड के रहवासियों की समस्या को सुन जल्द से जल्द समस्या का निराकरण के लिए आश्वासन दिया गया है। रहवासियों का स्पष्ट कहना है कि अगर जल्द ही समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो विधायक कार्यालय के बाहर शीतला माता गली के रहवासियों द्वारा धरना दिया जाएगा।
