INDIA–43 साल में पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री का कुवैत में दौरा।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,नई दिल्ली,कुवैत में 43 साल में पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा होने जा रहा है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत के प्रधानमंत्री शेख मेशाल अल अहमद अल ने बुलावा भेजा है इस बुलावे को स्वीकार करते हुए पहली बार भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुवैत के दौरे पर रवाना हुए हैं। रविवार को कुवैत के आमिर, प्रधानमंत्री, व क्राउन प्रिंस से अलग अलग समय पर बातचीत होगी। वहीं कुवैत में रहने वाले भारतीय लोगों से भी मुलाकात कर शाम को स्वदेश की यात्रा पर नरेन्द्र मोदी लौटेंगे।

कुवैत में रहने वाले विदेशी लोगों में से भारतीय समुदाय की संख्या ज्यादा है। बताया जा रहा है कि कुवैत में लगभग 10लाख की संख्या में भारतीय समुदाय के लोग रहते है जो कि वहां रह रहे विदेशी समुदाय से ज्यादा हैं। कुवैत में 43 साल बाद पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा होने जा रहा है। इससे कुवैत और भारत के रिश्तों में कही मजबूती के कयास लगाए जा रहे है।

बताया जा रहा है कि सन 1990 की दशक में जब इराक द्वारा कुवैत पर हमला किया गया था तब भी भारत ने इसकी निंदा नहीं की थी इसी कराड कुवैत और भारत के रिश्तों में कही खटास आ गई थी। पर अब कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के कारण कही कुवैत और भारत के रिश्तों में सुधार हो सकता है।

विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा है कि पीएम मोदी की यात्रा के दौरान ऊर्जा, हाइड्रोकार्बन व कारोबारी रिश्तों से जुड़े दूसरे मुद्दों पर बात होगी। स्थानीय मुद्रा में कारोबार करना भी एक बड़ा मुद्दा रहेगा। पीएम मोदी की यह यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि कुवैत अब खाड़ी देशों के परिषद का अध्यक्ष बनने जा रहा है। भारत इनके साथ मुक्त व्यापार समझौता करने पर बात कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *