RATLAM :28 दिसंबर को शारीरिक शिक्षा गतिविधियों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स रतलाम,शहर स्थित स्वामी विवेकानंद वाणिज्य महाविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के द्वारा शनिवार को महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। जिसका विषय शारीरिक साक्षरता:एक स्वस्थ राष्ट्र का विकास रहेगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राकेश माथुर एवं आयोजक सचिव संजीव वर्मा ने बताया इस सेमिनार में खेल विज्ञान में तकनीकी, उन्नति, स्वस्थ राष्ट्र का विकास एवं खेल विज्ञान का अर्थशास्त्र एवं अन्य कारकों पर होने वाले प्रभावों पर चर्चा होगी।

इस राष्ट्रीय सेमिनार में प्राध्यापक,शोधार्थी,विद्यार्थियों एवं शहर के विषय विशेषज्ञ पंजीयन के माध्यम से भाग ले सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *