RATLAM-रोटरी क्लब द्वारा बच्चों को स्वेटर वितरण किये।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,रतलाम शासकीय माध्यमिक विद्यालय खाराखेड़ी के बच्चों को ठंड के मौसम में स्वेटर वितरण किए गए। रोटरी क्लब की अध्यक्ष दीप्ति कोठारी,सचिव सोनल लखानी एवं ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य जयराज पुरोहित एवं श्रृंगार कोठारी के माध्यम से माध्यमिक विद्यालय खाराखेड़ी के बच्चों को ठंड के मौसम में स्वेटर वितरण का कार्यक्रम आज संपन्न हुआ।

विद्यालय की संस्था प्रभारी ललिता कुशवाह ने ट्रस्ट के सदस्यों का बच्चों को परिचय कराया एवं उन्हें सम्मानित किया रोटरी क्लब की अध्यक्ष एवं सचिव द्वारा बच्चों का ब्लड टेस्ट करने की भी जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा कि अगले माह एक शिविर लगाकर सब बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर ब्लड टेस्ट किया जाएगा। आभार प्रदर्शन माध्यमिक शिक्षक प्रकाश शुक्ला द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त बच्चे एवं ग्रामीणजन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *