CG NEWS :तस्करों का गांजा तस्करी का अनूठा अंदाज,फिल्म पुष्पा को भी दे दी मात।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,छत्तीसगढ़ महासमुंद में 2 तस्करों का गांजा तस्करी करने का अनूठा तरीका सामने आया और तस्करों के द्वारा तस्करी करने का तरीका भी अनोखा निकला जब पुलिस को जानकारी मिली कि एक ट्रक उड़ीसा से महासमुंद की और आ रहा हैं व उस ट्रक में अधिक मात्रा में गांजा भरा पड़ा है तब पुलिस ने तुरंत सिरपुर नाका उड़ीसा की बोर्डर पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को पकड़ने के लिए चेकिंग चालू की तब संदिग्ध वाहन को रोक वाहन में मौजूद दो लोगों से पूछताछ की गई तो अपना नाम बलवीर कुशवाह व अखिलेश अहिरवार निवासी मध्यप्रदेश बताया गया था।

पुलिस ने ट्रक में भरे सामान के बारे में पूछताछ की तो उनके द्वारा ट्रक में कपास बीज भरा होना बताया गया जब पुलिस द्वारा संघनता से ट्रक की चेकिंग की गई तो पुलिस भी आश्चर्यचकित रह गई तस्करों ने ट्रक ड्राइवर की सीट के पीछे एक सिक्रेट चैंबर बना रखा था जब उस चैंबर को खोला गया तो पाया कि चैंबर में से पुलिस को लगभग 158 पैकेट गांजे के भरे हुए पाए गई जिसका वजन लगभग 164 किलो पाया गया और कीमत लगभग 32 लाख से अधिक पाई गई। यह करवाई नारकोटिक्स टास्क फोर्स और थाना बलौदा ने संयुक्त रूप से तस्करों के खिलाफ करवाई की गई।दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी :-

(01) बलबीर कुशवाहा पिता देवीलाल कुशवाहा उम्र 35 वर्ष साकिन मुरेरा थाना सोनगीर जिला दतिया (म.प्र)

(2) अखलेश अहिरवार पिता हरदास उम्र 30 वर्ष साकिन राजापुर थाना उन्नाव जिला दतिया (म.प्र)

जप्त सामग्री :-

कुल 164 किलो गांजा कीमत लगभग 32,80,000 रुपए 14-चक्का ट्रक कीमत 20,00,000 रुपए 2 मोबाइल 12,000 कुल मिलाकर 52,92,000 रुपए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *