SUSNER-चिकित्सा विशेषज्ञ के स्वीकृत पदों पर नियुक्ति के लिए पत्र लिख मंत्री से की मांग

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,सुसनेर. भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव के आदेशानुसार राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी ने पत्र लिखकर सुसनेर सिविल अस्पताल में चिकित्सा विशेषज्ञों के स्वीकृत पदों पर नियुक्ति को लेकर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल से पत्र लिखकर मांग की है।

पत्र में बताया शासन द्वारा सुसनेर के लिए 12 चिकित्सा विशेषज्ञों के पद स्वीकृत है। यहां पर 4 डॉक्टर ही अपनी सेवा दे रहे हैं। साथ ही मन्दिरों के पुजारियों को पिछले 18 महीने से रुका हुआ तथा मानदेय को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पत्र लिखकर मांग की है।

भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी एवं उनकी टीम द्वारा यह मांग राष्ट्रीय कार्यकारिणी के समक्ष की गई थी संगठन के महेंद्र सिंह पँवार,कृष्णा यादव,मनीष गुप्ता,सुनील सेठिया रामवेश सिंह कुशवाह,जीवन लाल जैन चाय वाले,मनोज सांवरिया,सोहन वर्मा ने भी मंत्री से निवेदन किया सिविल अस्पताल सुसनेर में रिक्त पदों को अतिशीघ्र भरा जाए जिससे आम जनता को कोई परेशानी ना हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *