MANDSHOR–मन्दसौर में वाराणसी की तर्ज पर हुई शिवना मैया की महाआरती।

Spread the News

घाट पर दीप प्रज्ज्वन लाइट शो भी किया गया और आसमान में जगमगाते आकाश दीप उड़ाये गए

लोकतंत्र टाईम्स,मंदसौर गत दिवस मंदसौर के विश्वविख्यात अष्टम मुखी भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर समीप शिव के घाट पर वाराणसी की तर्ज पर महाआरती का आयोजन किया यह आयोजन पार्वती- कालिसिंध – चंबल लिंक परियोजना निर्माण के अंतर्गत शिवना – बैराज परियोजना निर्माण के उपलक्ष्य में जागरुकता गतिविधियों के अंतर्गत प्रशासन द्वारा किया गया।

शाम के समय वाराणसी गंगा आरती की तर्ज शिवना मैया की महाआरती की गई अनुपम और मनोरम दृश्य को संत और जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों और शहरवासियों की उपस्थिति सराहनीय रहीं।

इस अवसर पर दीप प्रज्वलन लाइट शो हुआ व आसमान में जगमगाते आकाश दीप भी उड़ाये गये आतिशबाजी भी हुई अष्टमी मुखी भगवान पशुपतिनाथ महादेव मंदिर परिसर और शिवना मैया घाट जगमगा गया पूरा आयोजन आकर्षक का केंद्र रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *