RATLAM–बिलपांक पुलिस ने डोडा चुरा छिलका व अल्टो कार की जप्त।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स, रतलाम शहर स्थित बिलपांक थाना की टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं परिवहन में संलिप्त संदिग्ध लोगों की जानकारी प्राप्त करने हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए थे जिसमें आज दिनांक 28.12.2024 को विश्वनीय मुखबीर से सुचना मिली कि सफेद रंग की अल्टो गाडी नं जी0जे0 12 सी0जी0 4195 मे डोडाचुरा के बोरे भरे हुए है जो धराड से बदनारा तरफ जाने वाले है तत्काल दबिश दी जाये तो सफलता मिल सकती है। सूचना विश्वसनीय होने से सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाकर टीम बनाई जाकर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान पर टीम द्वारा घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान धराड बदनारा रोड मॉ कवलका ढाबा के पास सफेद रंग की एक अल्टो कार जी0जे012 सी0जी0 4195, धराड साईड से आते हुवे दिखाई दी जिस पर पुलिस फोर्स एव पंचान को अर्लट कर गाडी की घेराबंदी कर रूकवाया गया।

गाडी मे बेठे ड्राईवर व उसके पास वाली सीट पर बेठे दो लोगो से उनके नाम पता पुछते ड्राईवर द्वारा अपना नाम दिनेश पिता गिरधारीलाल गेहलोत उम्र 40 साल निवासी धराड तथा उसके पास वाली सीट पर बेठे दो लोगो ने अपने नाम परमानंद पिता कालूराम डोडीयार जाति भील उम्र 32 साल निवासी प्रीतमनगर ओर करण पिता राजाराम चौधरी उम्र 20 साल जाति गायरी आजाद चौक धराड बताया जो मुखबीर द्वारा बताई गई सूचना के आधार पर संदेही होना पाया जाने से एडीपीएस के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुए संदेहीयो के कब्जे वाली अल्टो गाडी नं जी0जे0 12 सी0जी0 4195 की तलाशी लेते गाडी की पिछे वाली सीटो पर पाचॅ प्लास्टीक के बोरे जिसमे चार काले रंग वाले तथा एक पिले रंग का पाये गये जिनका मुह सुतली से बधां हुआ था पंचानो के समक्ष बोरो का मुँह खोलकर देखा तो प्रत्येक बोरो के अन्दर मटमेले भुरे रंग के छिलके भरे हुये थे पाये गये जो संदेहीयो से भी पुछते उसके द्वारा भी मादक पदार्थ डोडा चुरा छीलका होना बताया ।

पाचो बोरो का वजन करते कुल 81 किलो ग्राम डोडा छीलका किमती 01 लाख रूपये तथा अल्टो गाडी किमती 1,50,000/00 रुपये को धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत जप्त कर तीनो आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया व आरोपीयो के विरुध्द थाना बिलपांक पर अपराध क्र. 744/2024 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । आरोपीयो से उक्त अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा छिलका कहा से लाने व किसे देने जाने वाले के बारे मे पुछताछ की जा रही है ।

गिरफ्तार आरोपी :-

1.दिनेश पिता गिरधारीलाल गेहलोत उम्र 40 साल निवासी धराड

2.परमानंद पिता कालूराम डोडीयार जाति भील उम्र 32 साल निवासी प्रीतमनगर

3.करण पिता राजाराम चौधरी उम्र 20 साल जाति गायरी आजाद चौक धराड

जप्त मश्रुका:-पॉच बोरो मे भरा डोडा छिलका कुल वजनी 81 किलो ग्राम किमती 01 लाख रूपये तथा अल्टो गाडी किमती 1,50,000/- रुपये कुल किमती 250000/- रुपये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *