
लोकतंत्र टाईम्स,मोहनखेड़ा,विश्व पूज्य दादा गुरुदेव प्रभु श्रीमद् विजय राजेंद्र सुरीश्वर महाराज साहब के 198वी जन्म जयंती और 118वी पुण्यतिथि (गुरु सप्तमी) के अवसर पर दादा गुरुदेव की समाधि भूमि मोहनखेड़ा महातीर्थ पर पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वर महाराज साहब की प्रेरणा से निर्मित स्थित विश्व की अनमोल कृति जयंतसेन म्यूजियम पर भी गुरुभक्तो की श्रध्दा का सैलाब उमड़ पड़ा।
उक्त जानकारी देते हुए रजत कावड़िया ने बताया कि, पूज्य साध्वी चारित्र कला श्रीजी आदि ठाणा की निश्रा में पारा से पैदल संघ भी आज मोहनखेड़ा पहुंचा जहा म्यूजियम में संघपति परिवार का बहुमान और पधारे उदारमना गुरुभक्तो, दिनेश मंगलम अहमदाबाद, दिनेश भंसाली सूरत, सुरेश कंकरेचा चेन्नई, जय जिनेन्द्र के लाभार्थी सुधीर पावेचा आदि गुरुभक्तों का बहुमान ट्रस्ट मंडल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मातुश्री श्रीमती गुणीदेवी सुमेरमल बालगोता परिवार मेटल एंड मेटल, मेंगलवा – चेन्नई – बैंगलोर द्वारा जयंतसेन म्यूजियम में 1 वर्ष तक आगामी गुरुसप्तमी तक भोजनशाला के व्यवस्था संचालन का लाभ लिया गया परिवार के कांतिलाल, गौतम, महावीर, का बहुमान म्यूजियम ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश भंडारी, परामर्शदाता मिलापचंद चौधरी, सचिव मुकेश जैन, परिषद अध्यक्ष प्रकाश छाजेड़, ट्रस्ट के प्रकाश तलेसरा, अमृतलाल जैन, संजय हरण, लोकेंद्र मोदी, शैलेश ओरा आदि द्वारा किया गया।
6000 से अधिक भक्तो ने लिया स्वामीभक्ति का लाभ
म्यूजियम के प्रबंधक राहुल जैन ने बताया कि, गुरुसप्त्मी पर ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क भाता की सुंदर व्यवस्था की जाती है जिसमें इस वर्ष 4000 से अधिक गुरुभक्तों ने भाता किया और 2500 से अधिक भक्तो ने शाम को भोजन का लाभ लिया।
