
लोकतंत्र टाईम्स,नागदा,राम राज्य यात्रा एवं भव्य श्री राम कथा व्यवस्था को लेकर 12 जनवरी को दोपहर 1 बजे कोटा फाटक कथा कार्यालय पर समाजसेवियों की विशाल बैठक श्याम परिवार एवं समस्त धर्म प्रेमी सनातनी नगर वासियों की अगवानी में 18 जनवरी को विशाल राम राज्य यात्रा का नगर में आयोजन हो रहा है। विगत वर्ष अयोध्या श्री राम मंदिर की स्थापना पर ऐतिहासिक राम राज्य यात्रा का नजारा आज भी नगर वासी नहीं भूले हैं। ऐसे ही भव्य एवं विशाल राम राज्य यात्रा 18 जनवरी को निकालने के लिए नगर के अग्रणी समाजसेवी एवं आयोजक गण रात दिन एक कर जोर-जोर से शहर भर में ढोल के साथ घर-घर राम राज्य यात्रा का न्योता दे रहे हैं।
कार्यक्रम संयोजक पंकज नामदेव ने बताया नगर को भगवा मय बनाने के लिए दिल्ली से 10,000 भगवा दुपट्टा एवं 4,000 भगवा झंडा एवं ध्वज मंगवाए गए हैं नित्य दोपहर 1:30 बजे से 5:30 बजे तक कथा आयोजन के समस्त आयोजक एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नगर भ्रमण कर विभिन्न वार्डो में ढोल के साथ घर-घर आमंत्रण देकर राम राज्य की यात्रा में सपरिवार सम्मिलित होने का न्योता दिया जा रहा है।
आमंत्रण वितरण के दौरान नागदा स्थित प्रकाश नगर की सभी गलियां आदिनाथ कॉलोनी ट्रांसपोर्ट नगर, जीवाजी नगर, इंद्रपुरी, ओझा कॉलोनी, दयानंद कॉलोनी, गुलाब बाई कॉलोनी, चंद्रशेखर मार्ग, राम सहाय मार्ग, सुभाष मार्ग, दशहरा मैदान स्थित सभी नगर वासियों को आमंत्रित किया। आमंत्रण पत्र भेंट करने की श्रृंखला में बुधवार को दशहरा मैदान स्थित हनुमान मंदिर पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ एवं कीर्तन किया गया, बालाजी को आमंत्रण पत्र भेंट कर कार्यक्रम की सफलता का आशीर्वाद लिया गया।

राम राज्य यात्रा एवं सात दिवसीय श्री राम कथा व्यवस्था को लेकर 12 जनवरी, को दोपहर 1:00 बजे कोटा फाटक कथा कार्यालय पर समाज सेवियों की विशाल बैठक करेंगे। कथा के आयोजन मंडल के पंकज नामदेव, मुकेश मोहता, बसंत मालपानी, नरेंद्र कोठारी, लखन गुर्जर, मनीष अग्रवाल, पंकज अग्रवाल निलेश मेहता, पंडित अनिल शर्मा, चेतन नामदेव, राधा पांचाल, वर्षा मेहता, उर्वशी राठौर, शिल्पा शर्मा आदि पदाधिकारी ने नगर के समाजसेवी महिला मंडल एवं धर्मालुओ से कथा व्यवस्था में सहभागीता के लिए 12 जनवरी को बैठक में सम्मिलित होने का आग्रह किया।
आमंत्रण वितरण के दौरान नगर भ्रमण में आयोजक मंडल सहित योगेश राठौर, सुरेश उपाध्याय, सीएल वर्मा, सुंदरलाल उपाध्याय पटवारी, चेनसिंह राठौर, ममता ठाकुर, सुनीता गुर्जर प्रेमलता यादव, अर्चना सोलंकी, आरती नामदेव, मंजू पोरवाल, प्रीति पोरवाल, उषा गुर्जर आदि बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिला सम्मिलित रहे। सभी आयोजको ने आमंत्रण कार्ड वितरण हेतु सभी श्रद्धालु जन समाज सेवायों से दिन में 1:30 बजे कार्यालय पर एकत्रित होने का अनुरोध किया। उक्त जानकारी श्याम परिवार एवं श्री राम कथा आयोजन के मीडिया प्रभारी निलेश मेहता ने दी।
