मध्यप्रदेश : टीकमगढ़ में शराब माफिया द्वारा किया आबकारी टीम पर हमला।

Spread the News

बदमाशों ने एसआई की रिवाल्वर और कारतूस छीन बरसाए पत्थर

लोकतंत्र टाईम्स,टीकमगढ़, मध्य प्रदेश में स्थित टीकमगढ़ का एक मामला सामने आया जब आबकारी पुलिस पर शराब माफिया द्वारा हमला कर दिया गया और एसआई की रिवाल्वर और कारतूस छीन आबकारी पुलिस टीम पर शराब माफिया बदमाशों द्वारा पत्थर ओर लाठी से हमला कर दिया गया किसी तरह बचकर आबकारी पुलिस टीम घटना स्थल से जान बचाकर भागी।

यह है पूरा घटनाक्रम–:

बताया जा रहा है कि टीकमगढ़ जिले के बिराऊ गांव में अवैध शराब के बिक्री की शिकायत मिलने पर जब आबकारी पुलिस टीम अवैध शराब कारोबारी के घर पहुंची तो शराब माफिया रिंकू यादव,संतोष यादव के साथ तकरीबन 8 से 10 बदमाशों ने हथियारों से लैस आबकारी पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। जिसमें एसआई विजय सिंह और पुलिस टीम के साथ झूमा झटकी करते हुए एसआई विजय सिंह की रिवाल्वर और कारतूस शराब माफिया बदमाश द्वारा छीन लिया गया और पुलिस टीम पर बदमाशों द्वारा हमला कर दिया गया।

इस पूरे घटनाक्रम में जब हमला हुआ तब आबकारी पुलिस टीम द्वारा कुछ समझ पाते तब तक आबकारी पुलिस टीम को घेर कर जमकर मारपीट चालू कर दी। अचानक से हुए इस हमले में एसआई विजय सिंह और प्रहलाद विश्वकर्मा को गंभीर चोट आई है। एसआई और पुलिस टीम के जवान घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *