बाबा ने कार को दिया मां का दर्जा।

लोकतंत्र टाईम्स,महाकुंभ 2025,प्रयागराज संगम नगरी गंगा धरा पर महाकुंभ की शुरुआत आज 13 जनवरी से 26 फरवरी तक विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन होने जा रहा है।प्रयागराज 2025 महाकुंभ में कई दिग्गज नामी बाबा पहुंचे हैं।महाकुंभ 2025 की शुरुआत में अभी भी देश-विदेश से बाबाओं के आने का सिलसिला लगातार जारी है।इसी सिलसिले के बीच मध्य प्रदेश के रहने वाले प्रसिद्धि ख्याति प्राप्त बाबा एंबेसडर भी प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ 2025 में पहुंचे हैं।बाबा अपनी अनोखी कार को लेकर आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। एंबेसडर बाबा 52 साल पुरानी एंबेसडर कार से चलते हैं। इसलिए उन्होंने अपना नाम एंबेसडर बाबा रख लिया है। लोग उन्हें टॉर्जन बाबा के नाम से भी जानते हैं और टार्जन बाबा और एंबेसडर बाबा दोनों ही नाम से बुलाते हैं।
जानें कौन हैं एमपी के एंबेसडर बाबा (टार्जन बाबा)–:

प्रयागराज 2025 महाकुंभ मेला में पहुंचे एंबेसडर बाबा का नाम महंत राजगिरी है। एंबेसडर बाबा इंदौर से प्रयागराज महाकुंभ मेला में पहुंचे हैं।एंबेसडर बाबा अक्सर कुंभ जैसे बड़े आयोजनों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हैं।एंबेसडर बाबा ने अपने परिवार और सुख सुविधाओं से संन्यास ले रखा है।उनके पास एक एंबेसडर कार ही है। एंबेसडर बाबा अपनी जिस पुरानी एंबेसडर कार से महाकुंभ में आए हैं वह लगभग 52 साल पुरानी है।बाबा इसी एंबेसडर में रहते हैं। एंबेसडर बाबा को 40 साल पहले दान में मिली थी। ऐसे में बाबा ने इसे ही अपना घर बना लिया है।यह हर समय बाबा के साथ रहती है। इस वजह से लोग भी उन्हें अब एंबेसडर बाबा के नाम से जानते हैं।
कौन से मॉडल की है यह बाबा की एंबेसडर कार–:

इस एंबेसडर कार को बाबा ने सैफरन कलर में पेंट करा रखा है।एंबेसडर कार 1972 मॉडल की है।एंबेसडर बाबा की उम्र 50 साल से अधिक है।बाबा इसी एंबेसडर कार से पिछले चार साल से कुंभ आ रहे है। इसी में सोते हैं और इसी में खाते हैं। बाबा अपने इस कार को अपनी जिंदगी बताते हैं।

बाबा का चलता फिरता आश्रम है एंबेसडर कार–:
एंबेसडर बाबा इन दिनों बाबा2025 महाकुंभ में संगम किनारे कुटिया बनाकर रह रहे हैं।उनकी 52 साल पुरानी अनोखी कार भी उनकी कुटीया के सामने खड़ी हुई है। बाबा का कहना हैं कि उन्होंने अपनी कार को मां का दर्जा दिया है। उन्हें इस कार में आध्यात्मिक शांति और संतुष्टि मिलती है।
