नागदा : श्री राम कथा का सात दिवसीय संगीतमय कथा का हुआ शुभारंभ।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,नागदा नगर में धर्म जागरण एवं श्याम कीर्ति के सार्थक को श्याम परिवार एवं सनातन प्रेमियो महामंडलेश्वर में साधुवाद दिया। श्री रामायण चित्र नहीं चरित्र की कथा है नागदा नगर के श्याम परिवार एवं श्री सनातन प्रेमियों की अगवानी में अयोध्या के श्री राम लाला को समर्पित सात दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ 19 जनवरी को दोपहर 1:00 बजे श्री कृष्णा जिनिंग परिसर नागदा में हुआ कथा व्यास श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर अन्नपूर्णागिरी वर्षा नागर के मुखारविंद से श्री राम कथा का श्रवण 7 दिन तक नागदा की जनता को सौभाग्य प्राप्त होगा।

संगीतमय कथा के प्रथम चरण में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचिक सुमधुर आवाज एवं युवा व्यक्तित्व से समृद्ध माता पीतांबरा की अन्य कृपा एवं समस्त सनातन जान को राष्ट्रभक्ति की और प्रेरित करने वाली कथा वाचिका वर्षा नागर जी ने अपने पवन मुख से कथा का शुभारंभ श्री गणेश वंदना माता पीतांबरा महायोगी श्री कृष्णा एवं सभी देवों के आह्वान के साथ किया।

कथा व्यास द्वारा वैदिक धर्म एवं सनातन धर्म की जयकार कराई जिससे कथा पंडाल सनातन धर्म के जय भोज से गूंज उठा। श्री राम जय राम जय जय राम का कीर्तन किया। श्री राम राज्य यात्रा के संयोजक एवं कथा आयोजन को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चरित्र से नगर वासियों को धर्म लाभ दिलाने के लिए कोटि आभार एवं साधुवाद दिया। कथा व्यास ने कहा कि इस कथा के आयोजक साक्षात खाटू नरेश एवं श्री राघवेंद्र सरकार, बालाजी महाराज है। उपस्थित श्रोता मातृशक्ति वृद्ध, युवाओं का अभिवादन किया।

कथा व्यास ने कहा प्रयागराज में त्रिवेणी बह रही है ऐसी ही त्रिवेणी जनमेजय की नगर नागदा में मैं स्वयं गंगा स्वरूप श्री राम कथा के रूप में प्रकट हुई है प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान श्री राम कथा सुनने का विशेष महत्व है साक्षात गंगा स्नान का पुण्य मिलता है ऊर्जावान रामराज्य यात्रा के लिए नगर वासियों को बधाई दी राम ही केवल प्राण आधार करत करत नही पर जहां भगवान पुरुषोत्तम श्री राम के चरित्र का गुणगान होता है मां साक्षात श्री राम जाकर विराजमान होते हैं उड़ीसा बिहार में आयोजित विभिन्न प्रकल्प में हिस्सा लेने के बाद 2025 की प्रथम श्री राम कथा का आयोजन नागदा नगर में किया जा रहा है।

नागदा यज्ञों की भूमि है राजा जनमेजय की भूमि है ऐसी जगह पर पवन भूमि पर माता बगलामुखी का प्रभावशाली यज्ञ दिनांक 25 जनवरी 2025 को 108 जोड़ों के साथ किया जाएगा जिससे कि नगर में सुख समृद्धि होगी एवं जन कल्याण कारी होगा। 5,252 वर्ष पुराण है नागदा, पूर्व जन्मजय की नगरी नागदा में नागदा यज्ञ हुआ था श्री राम कथा से जीते जी जीवन का निर्माण होता है चरण उनके पूछने योग्य होते हैं जिनके आचरण पूज्य होते हैं जिन्होंने राम राज्य देखा तथा रामलीला की स्थापना अच्छी उनके साथ वीडियो नहीं हो गई है राघवेंद्र सरकार की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर के श्री राम कथा का आयोजन श्याम परिवार द्वारा किया गया दुनिया में देव हजारो है बजरंगबली का क्या कहना क्रांतिकारी विचार वाली हम बदलेंगे जो बदलेगा हम सुधरेंगे यह सुधरेगा हनुमान जी के भक्ति पर प्रकाश डाला सही भक्तों को समय से करता श्रवण करने के लिए आमंत्रित किया श्री राम कथा महत्व के साथ, सनातन धर्म राष्ट्रीय धर्म एवं जन जागरण की प्रेरणा दीकिसी अच्छे काम को करना है तो सज्जनों को खुश रखो और किसी अच्छे काम को सफलता से करना है तो दूर जनों को खुश रहो तुलसीदास जी जामवंत एवं बजरंगबली से जुड़े विभिन्न प्रसंग सुनाए।

नागदा की श्री राम कथा के करंदर श्याम परिवार एवं सनातन प्रेमियों के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त तुलसीदास जी की धर्मपत्नी रत्ना जिन्होंने तुलसीदास को महाकवि बनने के लिए प्रेरित किया, श्री रामचरितमानस की रचना करने वाले तुलसा दास जी के जीवन से विभिन्न प्रेरणादायक कथानक सुनाएं राम मंदिर की स्थापना के लिए कर सेवकों के बलिदान को याद किया हम सभी सनातनी प्रेमी है लेकिन धर्म के जागरण का बीड़ा उठाने वाला कोई ना कोई हनुमान होता है हनुमान को भी उनके बाल को याद दिलाना पड़ता है इसी प्रकार पंडाल में बैठे सभी श्रोता ही रहे लेकिन हीरे को चमकाने के लिए चोरी होता है उसी प्रकार धर्म जागरण के लिए किसी न किसी को आगे आना पड़ता है और उसे व्यक्ति का अत्यंत महत्व होता है सभी भगवान में 64 कला 12 कला 16 कला के विभिन्न गुना का वर्णन किया बताया कि सभी प्राणियों में कोई न कोई कला होती है जिसमें 12 कला हो जाती है वह भगवान राम हो जाते हैं जीवन में प्रेम के महत्व पर प्रकाश डाला जीवन निर्माण के लिए बच्चों को लेकर कथा में आने का हवन किया करने के बाद जीवन नहीं मिलता जीते जी जीवन को स्वर्ग बनाना है तो श्री राम कथा एवं महापुराण का श्रवण करना चाहिए सभी पुरुष अपने धन एवं पुरुषार्थ के बल पर बड़े से बड़े मकान महल बनाते हैं।

लेकिन उसे मकान को घर बनाने के लिए हमारी माताएं हमारे सनातन धर्म की नारी शक्ति ही है जो उसे घर बनाती है ऐसी नारी शक्ति माता का हमें सम्मान करना चाहिए सुबह 4:00 से उठकर जो मकान को घर बनाती है उनका सम्मान करना चाहिए व्रत करती है घर के तुलसी आंगन में दीपक लगाने वाली घर की बहुएं समर्पण से घर बनाती है।अतिथि नागदा खाचरोद विधायक डॉक्टर तेज बहादुर सिंह चौहान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र अवाना गिरधारी लाल सोनी योगेश जनवाल जगदीश शर्मा अजय कुशवाह हिम्मत राठौर रवि राणावत पत्रकार गोपाल मावर राघवेंद्र ठाकुर प्रदीप व्यास दीपक चौहान शरद गुप्ता सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल अध्यक्ष निर्मला रावल विमला पुरोहित एकता नारी संगठन पुष्पा रघुवंशी फनी फ्रेंड्स ग्रुप आदि सामाजिक संगठन सदस्यों के साथ उपस्थित रहे ।

श्याम परिवार द्वारा उनका स्वागत दुपट्टा पहनकर किया गया। कार्यक्रम संयोजक पंकज नामदेव, श्याम परिवार अध्यक्ष मुकेश मेहता बसंत मालपानी लखन गुर्जर हनुमान प्रसाद शर्मा मनीष अग्रवाल अनिल शर्मा राधा पांचाल पुरुषोत्तम मकड़िया सत्यनारायण जोशी दिनेश अग्रवाल आदि मौजूद। प्रथम दिन प्रसाद का लाभ सत्यनारायण जोशी ने लिया तथा प्रथम दिन के यजमान होने का लाभ दीपेंद्र शेखावत, कृष्णा जी शेखावत परिवार ने लिया। द्वितीय दिवस में प्रसादी का लाभ सर्व ब्राह्मण समाज महिला मंडल द्वारा लिया जाएगा। जानकारी निलेश मेहता ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *