रतलाम :श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल में वार्षिक समारोह का आयोजन सम्पन्न।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,रतलाम शहर डेलनपुर सैलाना रोड स्थित श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के द्वारा 18 जनवरी को वार्षिक समारोह बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस समारोह में विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लिया।समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुई । इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें नृत्य, संगीत, और नाट्य प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रतलाम ए.एस.पी राकेश खाखा, यातायात डी.एस.पी अनिल राय, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ.अंशुल पंजाबी ,समाज सेवी मदन मोहन सोनी, सैलाना टी.आई अयूब खान एवं जोनल कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे। विद्यालय के एजीएम असिबाबू यडाला और विद्यालय प्राचार्य कौशल सिंह ने सभी अतिथियों का सम्मान और आभार प्रकट किया ।

समारोह में छात्र-छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरण भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रमुख ने सभी विद्यार्थियों की मेहनत व समर्पण की सराहना की और उन्हें भविष्य में और अधिक सफलता की शुभकामनाएँ दी।

समारोह के दौरान उपस्थित अभिभावकों ने भी विद्यालय की सफलता में योगदान देने हेतु शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह के अंत में कक्षा नवी क्लास के स्कूल कप्तान मोक्ष गंगवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *