रतलाम : डीडी नगर थाना हुई लाखों को चोरी का पुलिस ने किया 24 घंटे में पर्दाफाश

Spread the News

सोने चांदी के जेवरात सहित 65 लाख रुपए सामान के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार घर के नौकर ने अपने 02 अन्य साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम

लोकतंत्र टाईम्स,रतलाम शहर स्थित दीनदयाल नगर थाना अंतर्गत कल रविवार को सुनील पिता माणकलाल मूणत द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनके घर में बेटे की शादी का कार्यक्रम होने से सभी लोग एक दिन पहले से ही घर पर ताला लगाकर चंपा विहार मैरिज गार्डन में गए हुए थे।

कल रविवार बीती रात्रि 12:30 बजे जब सुनील मूणत अपने घर पहुंचे तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। कोई अज्ञात बदमाश रसोई घर की खिड़की का कांच तोड़कर घर के अंदर घुस गए और अलमारी का दरवाजा तोड़कर अज्ञात बदमाश सोने चांदी के जेवरात, चांदी की सात सिली,सोने की तीन डली, व 12 लाख रुपए नकद चुराकर भाग गए। इस मामले की जानकारी मिलने पर थाना डीडी नगर पर अपराध क्रमांक 45/25 धारा 305(a), 331(4) BNS का मामला दर्ज कर जांच में लिया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक द्वारा अज्ञात आरोपियों की एवं माल मशरूका की बरामदगी सीसीटीवी और फिंगर प्रिंट शाखा के साथ अलग अलग टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए सीसीटीवी में दिखाई देने वाले संदिग्धों का पुलिस टीम द्वारा रूट ट्रैक किया गया। सायबर सेल की टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर भी संदिग्धों से पूछताछ की गई।

जिसके आधार पर संदिग्ध अनिल डामोर तथा अमृत लाल देवड़ा को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथी पवन डोडियार की मदद से चोरी करना स्वीकार किया। पवन डोडियार फरियादी के घर पर नौकर है। इस कारण पवन को घर में रखे पैसे और जेवरात के बारे में सटीक जानकारी थी। घर में शादी होने से परिवार जब गार्डन में गया था तो पवन ने ही आरोपियों अनिल और अमृतलाल को चोरी करने के लिए बुलाया था। पवन के बताए समय अनुसार अनिल और अमृतलाल द्वारा घर में घुसकर चोरी की और ट्रेन से बड़ौदा और वहां से इंदौर की तरफ फरार हो गए थे। पुलिस टीम द्वारा घटना के 24 घंटे के भीतर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने चांदी के जेवरात, चोरी के पैसे से खरीदे 02 आई फोन, नकद राशी जप्त करने में सफलता प्राप्त की। आरोपियों द्वारा चोरी के पैसे से 02 एप्पल फोन खरीदे थे पुलिस टीम द्वारा घटना के 24 घंटे के भीतर ही आरोपियों को इंदौर के पास से माल मशरूका के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार आरोपी–

1. अनिल पिता रतन डामोर उम्र 20 वर्ष निवासी तैरमा बाउडी शिवगढ़,

2. अमृतलाल पिता भूरालाल देवड़ा उम्र 19 वर्ष निवासी तेरमा बाउडी शिवगढ़,

3. पवन पिता गौतम डोडियार निवासी मोखमपुरा बाजना,

जप्त सामान–सोने की डली 04 नग, चांदी की सिली 06 नग, सोने चांदी के जेवरात, 02 आई फोन, 10 लाख 50 हजार नकद। कुल सोना 675 ग्राम, कुल चांदी 3 किलो कुल जप्त मशरूका कीमती 65 लाख रुपए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *