
लोकतंत्र टाईम्स, रतलाम शहर स्थित वार्ड नं 24 पार्षद प्रतिनिधि सलीम मोहम्मद बागबान द्वारा आज वार्ड में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर कैंप आयोजन किया गया कैंप मे ब्लड शुगर,ब्लड प्रेशर,दमा,आक्सीजन लेवल, पल्स की निशुल्क जाँच की गई,साथ ही गर्भवती महिलाओ का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनको दवाइयां निशुल्क वितरित की गई।

शिविर मे लगभग 128 मरीजों का परिक्षण कर उन्हें स्वास्थ्य हेतु परामर्श दिया गया एवं गंभीर मरीजों क़ो एम्बुलेंस के माध्यम अस्पताल ले जाया गया व उनका आगे का उपचार किया जाएगा शिविर में संकुश हॉस्पिटल की डॉक्टर नेहा परमार,नर्स निर्मला पवार, तथा सुरेश मनवार एवं मोनिका सिंह चौहान स्टॉफ के रूप में सेवाए दीं।

शिविर सफल आयोजन पर पूर्व विधायक पारस सकलेचा दादा, मुरलीधर आवतानी, देवांनंद खत्री, प्रकाश अग्रवाल, अजित जैन, अविनाश व्यास, प्रकाश लूणावत, पियूष बाफना तथा क्षेत्रीय रहवासियो नें पार्षद सलीम मोहम्मद बागवान की प्रशंसा की। संकुश हॉस्पिटल एवं पार्षद सलीम मोहम्मद बागवान द्वारा क्षेत्रीय नागरिकों क़ो विश्वास दिलाया गया की आगे भी इसी तरह निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता रहेगा।
