देवास : भारतीय मानवाधिकार सहकार ट्रस्ट टीम द्वारा वृद्धाश्रम में वृद्धो का किया सम्मान

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,देवास:- भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सुधारानी शर्मा,हीरामणि शर्मा जिला सह सचिव पंकज वैष्णव टोंक खुर्द तहसील अध्यक्ष, हिंदू सिंह राजपूत देवास नगर अध्यक्ष ने देवास वृद्ध आश्रम जाकर बुजुर्गों का का सम्मान किया टीम द्वारा बुजुर्ग महिलाओं को साड़ियां,व मिठाई देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

देवास टीम के इस सराहनीय कार्य से भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सुनील सिंह यादव ने टीम की सराहना की और बताया कि वृद्ध आश्रम एक ऐसी संस्था है जो वृद्ध लोगों को एक सुरक्षित और स्नेहपूर्ण वातावरण प्रदान करती हैं। जहां वह अपने जीवन के अंतिम चरणों में आराम और शांति से रह सकते हैं। ऐसे में हमारी टीम द्वारा वृद्ध लोगों को एक सामाजिक और भावनात्मक समर्थन प्रदान किया जो अपने परिवार से अलग होने कारण अकेलापन महसूस करते हैं।

संगठन के शिवम तिवारी,कृष्णा यादव, मनीष गुप्ता आलोक उमरे, महेंद्र सिंह पँवार, रामवेश सिंह राजावत, जीवनलाल जैन चाय वाले,सुनील सेठिया, मनोज सांवरिया, प्रेम कुमार वैध, संतोष सिंह पँवार,मधु शर्मा, मोहनलाल गुर्जर,शोभा गोस्वामी,महेंद्र कुशवाह ने देवास टीम की सराहना की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *