रतलाम : श्री राम के अयोध्या मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर कल महाप्रसादी भंडारे का आयोजन।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स, रतलाम शहर स्थित शास्त्री नगर मैन रोड पर श्री राम के अयोध्या मंदिर के प्रथम वर्षगांठ पर श्री बालाजी ग्रुप और सिद्धि विनायक ग्रुप द्वारा महाप्रसादी भंडारे का आयोजन रखा गया है इस आयोजन में शास्त्री नगर मैन रोड पर पहले श्री राम को पुष्पमाला अर्पित कर आरती की जाएगी व भंडारे की महाप्रसादी का भोग लगाकर भक्तों को महाप्रसादी का लाभ दिया जाएगा।

श्री बालाजी ग्रुप और सिद्धिविनायक ग्रुप द्वारा रतलाम शहर की जनता से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर आयोजित भंडारे की महाप्रसादी का लाभ लिया जाए।

इस महाप्रसादी भंडारे के आयोजन अवसर पर समस्त श्री बालाजी ग्रुप और सिद्धिविनायक ग्रुप सदस्यों में हर्ष व्यापत हैं। ग्रुप के सभी सदस्यों द्वारा हाथ जोड़कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर महाप्रसादी का लाभ लेने के लिए निवेदन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *