रतलाम :झोन प्रभारी,वार्ड प्रभारी व स्वास्थ्य अधिकारी पर लगाया 500-500 रूपये का जुर्माना

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स, रतलाम शहर महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा नगर की सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 45 में प्रतिबंधित डिस्पोजल व पॉलीथीन का उपयोग पाये जाने पर स्वास्थ्य अधिकारी ए.पी.सिंह, झोन प्रभारी तरूण राठौड़ तथा वार्ड प्रभारी सुनील गौरन पर महापौर के निर्देशानुसार 500-500 रूपये का जुर्माना किया गया।

महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि रतलाम शहर को स्वच्छ व सुन्दर बनाये जाने हेतु 16 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग अमले की बैठक के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी,झोन प्रभारी तथा वार्ड प्रभारी को निर्देशित किया गया था कि जिस क्षेत्र में प्रतिबंधित डिस्पोजल व पॉलीथीन का उपयोग व निर्माण पाया गया तो स्वास्थ्य अधिकारी,संबंधित झोन प्रभारी तथा वार्ड प्रभारी पर जुर्माना किया जायेगा।

निर्देश के बाद भी निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 45 की दुकानों में डिस्पोजल व अमानक पॉलीथीन का उपयोग पाये जाने पर स्वास्थ्य अधिकारी, झोन प्रभारी व वार्ड प्रभारी पर जुर्माना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *