देश : CBSC छात्रों के लिए जरूरी खबर,अगर छात्र के पास मिले यह उपकरण तो 2 साल के लिए एग्जाम से निरस्त।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,नई दिल्ली, CBSC छात्रों के लिए अब नए नियम बना दिए गए है केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड CBSC ने 10वी व 12वी की होने वाली बोर्ड परीक्षा में होने वाली अनीमियता से बचने के लिए सख्त नियम बनाकर हर परीक्षा हाल में CCTV कैमरे अनिवार्य कर दिए गए है ताकि हर छात्र पर नजर रखी जा सके इसके साथ ही यह नियम भी बनाया गया है कि अब से CBSC छात्र एग्जाम हाल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी नहीं ले जा सकेंगे।

साथ ही CBSC छात्र अब एग्जाम हाल में मोबाइल फोन ओर किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का न इस्तेमाल कर सकेंगे न ही एग्जाम हाल में अपने पास रख सकते है। और अगर कोई भी छात्र मोबाइल या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ पकड़ाता है तो उस छात्र को सजा के रूप में 2 साल तक एग्जाम हाल में बैठ नहीं पाएगा और छात्र को एक्जाम देने से वंचित किया जाएगा।

अभी तक CBSC छात्र के पास एग्जाम हाल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पाए जाने पर एक साल तक एग्जाम से वंचित किया जाता था लेकिन अब से उस समय सीमा को बढ़ाकर 2 साल कर दिया गया है। साथ ही अगर कोई छात्र संचालित करने वाली प्रकिया को प्रभावित करने वाली अफवाहों में लिप्त पाए जाने पर इस साल और आने वाले आगे 1 साल और एग्जाम से निलंबित कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *