इंदौर–जीडीपी बढ़ाने के लिए सासंद शंकर लालवानी आज करेंगे उद्योगपतियों से बड़ी बैठक

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स इंदौर, शहर की आर्थिक रफ्तार को मजबूती प्रदान करने और जीडीपी की रफ्तार को अधिक कैसे किया जाए, इस पर आज इंदौर सांसद शंकर लालवानी उद्योगपतियों के साथ आगे भविष्य के ब्लू प्रिंट पर चर्चा करेंगे। बैठक आज एमपीआईडीसी के कार्यालय पर होगी।

सांसद शंकर लालवानी ने इंदौर शहर को और बेहतर एवं तेज तरक्की के लिए विशेषज्ञों से चर्चा कर पांच प्रमुख सेक्टर्स का चुनाव किया है जिसमें आईटी,फार्मा, टेक्सटाइल,फ़ूड प्रोसेसिंग और ऑटोमोबाइल आदि प्रमुख है।

सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की राह मजबूत कदम पर है और एमपी सीएम मोहन यादव मार्गदर्शन में इंदौर सबसे तेजी से बढ़ता हुआ शहर है। इसी में अपना योगदान अर्पित करने के लिए इंदौर की अर्थव्यवस्था को तेजी से और मजबूती से आगे बढ़ाने पर चर्चा हेतु इस महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भविष्य के ब्लूप्रिंट पर चर्चा होगी।

सांसद सेवा संकल्प के अंतर्गत होने वाले इस आयोजन में शहर के हर क्षेत्र से जुड़े उद्योगपति एवं एमपीआईडीसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *