रतलाम : स्काउट एवं गाइड द्वारा 76 वाँ गणतंत्र दिवस मनाया।

Spread the News


लोकतंत्र टाईम्स, रतलाम 76 वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ रतलाम में बालचर भवन पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी एवं कमिश्नर स्काउट अनिता सागर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे एवं विशेष अतिथि डॉ सुलोचना शर्मा राष्ट्रीय बुलबुल कमिश्नर रही। ध्वजारोहण समयानुसार मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का संचालन रमेश बारिया डी.ओ.सी. द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा सभी को 76 वे गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं व अपने जीवन में ऐसे ही प्रगति करे का आशीर्वाद दिया। विशेष अतिथि द्वारा भी सभी को बधाई एवं स्काउट -गाइड के बच्चों को गणतंत्र दिवस का महत्व बताया ओर इस आजादी के लिए वीरों द्वारा दिए गए बलिदानों को याद करवाया।

इस अवसर पर जिला रोवर आयुक्त गोपाल जोशी, रमसा से अशोक लोढ़ा, साल्वित्रा, उपाध्यक्ष वीणा छाजेड़, सहायक गाइड कमिश्नर आशा दुबे, डी.ओ.सी. गाइड मौसमी अरोरा, डी.टी.सी. गाइड प्रीति गोठवाल, डी.टी.सी.स्काउट कैलाशचंद्र व्यास वरिष्ठ रोवर लीडर अशोक कुमार शर्मा , प्रेम सिंह राठौड़, स्काउट मास्टर शेखर चावरे, महेश वसुनिया, रोवर अरुण कुमार राजपुत, एवं स्काउट- गाइड के बच्चे आदि उपस्थित रहे।


भारत स्काउट एवं गाइड प्रशिक्षण केंद्र अमलेटा रतलाम में ध्वजारोहण जिला सचिव जगदीशचंद्र डोडिया द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में अमलेटा प्रशिक्षण केंद्र के पास के रहवासी सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *