
लोकतंत्र टाईम्स, रतलाम जिले में 76 वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया व मुख्य समारोह स्थानीय नेहरू स्टेडियम पोलोग्राउंड में आयोजित हुआ जहां मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के सूक्ष्म, लघु, मध्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली रतलाम जिले में प्रभात फेरिया निकाली गई। देशभक्ति से परिपूर्ण आयोजन हुए।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई शंभूलाल चंद्रवंशी, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विप्लव जैन, कलेक्टर राजेश बाथम, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्रृंगार श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिलाधिकारी, कर्मचारी, नागरिक आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर लोकतंत्र सैनानियों का सम्मान किया भी गया।

समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा वाहन में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया गया। उनके साथ कलेक्टर राजेश बाथम एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार भी थे। काश्यप ने परेड कमांडरों से परिचय प्राप्त किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया। एसएएफ, पुलिस, होमगार्ड, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट आदि दलों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समृद्धि एवं शांति के प्रतीक गुब्बारे उड़ाए गए। शासकीय विभागों ने आकर्षक झांकियां का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि श्री काश्यप ने जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री आशीश दशोत्तर ने किया।

