इंदौर :मुख्यमंत्री यादव की शराबबंदी घोषणा पर जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ ने जैन तीर्थो को जोड़ने व मांसाहार मुक्त करने की मांग रखी।

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स इन्दौर, प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश के 17 शहरों में शराबबंदी की जो घोषणा की है उसका देश भर के संपूर्ण जैन समाज के साथ-साथ जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ ने हार्दिक आभार व्यक्त करते शराबबंदी के इस कदम को सामाजिक जागरूकता की दिशा में मिल का पत्थर बताया साथ ही इन 17 शहरों को शराब बंदी के साथ जैन तीर्थों को जोड़ने एवं मांसाहार से भी मुक्त करके पवित्र शहर बनाये जाने की मांग की है।

जिससे धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया जा सके जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ की ओर से बताया कि दिनांक 24 जनवरी को संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की डिजिटल बैठक में उक्त मांग अखिल भारतीय स्तर पर जैन समाज की ओर से किये जाने का निर्णय लिया है।

इस संदर्भ में श्री जैन श्वेताम्बर मालवा महासंघ का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलकर मांग पत्र प्रस्तुत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *