रतलाम-52 फिट ऊंचे रथ से निकाली गई इस्कॉन परिवार द्वारा भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा।

Spread the News

रतलाम,लोकतंत्र टाईम्स न्यूज डेस्क, शहर में आज मंगलवार शाम इस्कॉन परिवार द्वारा भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकली गई यात्रा सिविक सेंटर से प्रारंभ होकर शहर के कई विभिन्न मार्गों से होती हुई। गीता मंदिर रोड, रंगोली गार्डन पर पहुंची। यात्रा में इंदौर व अन्य शहरों से इस्कॉन भक्त और संत हरे कृष्ण-हरे कृष्ण राधे महामंत्र के साथ कीर्तन व नृत्य करते हुए भगवान जगन्नाथ जी का रथ खींच रहे थे।

इस निकाली गई यात्रा में इंदौर से मंगाया गया 52 फिट ऊंचा रथ व साथ ही भगवान तीनों भाई बहन की विग्रह भी रथ पर विराजमान थे जो प्रमुख आकर्षण का केंद्र बने। विराजित भगवान के विग्रह व रथ को देखने व दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या बड़े रूप में मार्ग पर ही एकत्रित होने लगी।

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा सिविक सेंटर, काशी विश्वनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के लोकेंद्र टॉकीज, शहर सराय, लोहार रोड, हरदेव लाला की पीपली, धानमंडी, नाहरपुरा, कॉलेज रोड, दो बत्ती चौराहा से होते हुए रंगोली गार्डन पहुंची जहां भक्तों ने पूजा अर्चना कर प्रसादी वितरण की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *