इंदौर–पुलिस और भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की सराहनीय पहल

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,इंदौर,“नशे से दूरी, बहुत है जरूरी” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस नारकोटिक्स विंग, इंदौर और भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (रजि.) इंदौर जिला युवा विंग के संयुक्त तत्वावधान में एक नशा मुक्ति जागरूकता शिविर का आयोजन 16 जुलाई, बुधवार को प्रातः 9:30 से 11 बजे तक किड्स हेवन हायर सेकंडरी स्कूल, क्लर्क कॉलोनी, इंदौर में किया गया। इस महत्वपूर्ण पहल का लक्ष्य स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।

गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति–

इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश पुलिस नारकोटिक्स विंग की उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रीति तिवारी मैडम मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ टीआई पदमसिंह कायथ और सब इंस्पेक्टर अजय कुमार शर्मा भी नारकोटिक्स विंग से मौजूद थे। किड्स हेवन इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या श्रीमती विनिता मूणत और डायरेक्टर महेन्द्र मूणत ने विशेष अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम का शुभारंभ और सम्मान कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। अतिथि देवो भव की परंपरा का निर्वाह करते हुए, भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (रजि.) युवा विंग जिला शाखा, इंदौर और किड्स हेवन हायर सेकंडरी स्कूल की ओर से श्रीमती प्रीति तिवारी मैडम और नारकोटिक्स विंग टीम का सम्मान किया गया। इसके अतिरिक्त, मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट ने किड्स हेवन स्कूल की प्राचार्या और डायरेक्टर सर को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम के आयोजन में अहम भूमिका निभाने के लिए युवा विंग के अध्यक्ष अभिषेक नाहर को किड्स हेवन स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया।जागरूकता और प्रेरणा सर्व प्रथम किड्स हेवन स्कूल की प्राचार्या विनीता मूणत और डायरेक्टर महेन्द्र मूणत ने बच्चों को संबोधित किया।

इसके बाद, श्रीमती प्रीति तिवारी मैडम ने अपने प्रभावशाली उद्बोधन में जोर देते हुए कहा कि “नशे से दूरी है जरूरी”। उन्होंने बच्चों से अपील की कि यदि अपने देश, समाज और परिवार का कल्याण करना है, तो नशे से दूर रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशीले पदार्थों का न तो सेवन करना है और न ही किसी को करने देना है। यदि आसपास कोई नशा करते हुए दिखे तो उसे भी इस लत से दूर करने का प्रयास करना चाहिए। मैडम ने यह भी बताया कि स्वयं नशा करना, नशीले पदार्थ लाकर देना और नशीले पदार्थों का व्यापार करना तीनों ही दंडनीय अपराध हैं, जिसके तहत 20 वर्ष तक का कठोर कारावास हो सकता है। कानूनी जानकारी और शपथ कायथ ने बच्चों को नारकोटिक्स से संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी दी, जबकि शर्मा ने सभी बच्चों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

फोरेंसिक विंग के जयेश सर ने बच्चों को फोरेंसिक जांच से संबंधित गंभीर पहलुओं से अवगत कराया।बच्चों की शानदार भागीदारीइस कार्यक्रम में किड्स हेवन स्कूल के बच्चों की सहभागिता अत्यंत शानदार रही। स्कूल स्टाफ का सहयोग भी अविस्मरणीय था। बच्चों ने “अयोध्या सी मेरी नगरी हो” भाव के साथ एक सुंदर गीतिका प्रस्तुत की। साथ ही, स्कूल प्रांगण में “ड्रग्स एंड्स ऑल ड्रीम्स”, “नशे से बचना है जरूरी”, “नशे से दूरी है बेहद जरूरी” जैसे शानदार स्लोगन अपने हाथों से बनाकर लगाए।

समापन नशे से दूर रहने की शपथ के बाद कार्यक्रम का अंत सामूहिक राष्ट्रगान और “भारत माता की जय” के नारों के साथ हुआ। अंत में, किड्स हेवन स्कूल की ओर से सभी सम्मानित अतिथियों को स्वल्पाहार कराया गया। कार्यक्रम की व्यवस्था और शुभकामनाएँ कार्यक्रम का संचालन और भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे मानव सेवा के कार्यों की जानकारी युवा विंग अध्यक्ष अभिषेक नाहर ने दी। अतिथि स्वागत सचिव राजकुमार नाहर ने किया, और आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष पंकज तिलहाड़िया ने व्यक्त किया।

इस सफल कार्यक्रम के आयोजन पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सुनील सिंह यादव, राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा यादव, मनीष गुप्ता, सोहन वर्मा, श्रीमती उमा सोनी,सुनील सेठिया, डॉ. हरीश शर्मा, श्रीमती संतोष सांवरिया, डॉ प्रेम कुमार वैद्य, मोहनलाल जी गुर्जर,इंद्रजीत सिंह चौहान,जीवन लाल जैन चाय वाले, राघवेंद्र सिंह कुशवाहा, संतोष सिंह पवार, मुकेश विश्वकर्मा एवं भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट परिवार ने अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।”सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध”उपरोक्त जानकारी भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट (रजि.) इंदौर जिला युवा विंग के अध्यक्ष अभिषेक नाहर और सचिव राजकुमार नाहर ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *