SDM के सम्मान में ग्रामीण महिला-बेटे के साथ हाथों में मीठाई लीए करती रही घंटों इंतजार

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,खाचरोद, किस तरह एक अधिकारी के द्वारा किए गए छोटे से कार्य से आमजन प्रभावित होता है और अधिकारी को सम्मानित करने पहुंच जाता है। ऐसा‌ ही‌ वाक्या 16 जुलाई बुधवार को खाचरोद तहसील में देखने को मीला। एक ग्रामीण महिला राजपूत परिवेश में अपने पुत्र के साथ तहसील परिसर में करीब दो घंटे से एसडीएम नेहा साहू का इंतजार कर रही थी।


एसडीएम नेहा साहु इस बात से अनजान थी। घर से सिधे कलेक्टर की टिएल बैठक के लिए बीसी हाल में पहुच गयी, जहां से बैठक खत्म के बाद करीब 1 बजे तहसील कार्यालय पहुंची। कुछ देर बाद ग्रामीण महिला अपने लड़के के साथ हाथों में फुलों का गुलदस्ता और मीठाई लीए एसडीएम नेहा साहू के कार्यालय में जा धमकी और जन्म दिन की बधाई दी, एसडीएम नेहा साहू भी आश्चर्य से महिला को देखती रह गयी। महिला ने अपने हाथों से फुलो की माला पहनाकर पुष्प गुच्छ भेंट किया और मीठाई खिलाईं।

विधवा महिला के दर्द को महिला अधिकारी ने समझा–

महिला से जानकारी में पता चला कि खाताखेड़ी गांव की नीवासी मान कुंवर है जीसके के पती हाकम सिंह ने 2022 में एक भुखंड खरीदा था रजीस्ट्री नहीं करवाई थी हाकमसिंह की 2023 में केंसर की बीमारी से मृत्यु हो गयी। वर्ष 2025 में महिला मानकुंवर ने अपनी बड़ी‌ लड़की के विवाह हेतु बैंक लोन लेना चाहती थी इसके लीए फरवरी 2025 में भुखंड की रजिस्ट्री करवाई लेकिन नामांतरण नहीं हो रहा था। परेशान होकर मानकुंवर एसडीएम से मीलने पहुची जहां एसडीएम के सामने अपनी बात रखी। एसडीएम ने महिला से नियमानुसार लोकसेवा से डायवर्सन आवेदन करवाया और नामांतरण प्रकरण बना कर 10 से12 दिवस में नियमानुसार नामांतरण आदेश जारी कर दिया।


एसडीएम के कार्य से प्रभावित होकर राजपूत समाज की मर्यादानुसार मानकुंवर हाकमसिंह अपने बेटे सुरज सिंह को लेकर एसडीएम के कार्यालय में अचानक जन्म दिन की बधाई देने पहुंची, जहां एसडीएम स्वयं आश्चर्यचकित हो गयी कि कार्यालय में किसी को पता नहीं फिर महिला को केसे पता चला‌ कि मेरा‌ जन्म दिन है, फिर क्या था वहां उपस्थित सभी एसडीएम नेहा साहू को जन्म दिवस की‌ बधाई देने के लिए फुलों की माला व गुलदस्ता देने की कतार लग‌ गयी।

।।महिला के सम्मान की‌ बात पर भावुक पल।।
।।दृढ़ इच्छा शक्ति से हर कार्य सम्भव‌ है ।।

मिडिया से चर्चा में एसडीएम साहु महिला के सम्मान की बात पर भावुक हो उठी और अपनी बात रखी। और बताया कि हम लोग राजस्व विभाग आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत शासकीय कार्य की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों में शिवीर लगाकर देते हैं। आमजन की समस्या को‌ सुनकर उन्हें सही मार्ग दिखाते हैं। राजस्व विभाग के कुछ ऐसे कार्य जो अविवादित होते उन कार्यों की जानकारी के अभाव में ग्रामीण जन को तहसील कार्यालय के चक्कर लगाते रहते हैं, उसी तरह खाताखेड़ी गांव की महिला मानकुंवर ने कुछ दिनों पुर्व कार्यालय में अपनी समस्या बताई जीसे हमने दुर करने कि प्रयास किया। इसी तरह कितने ही प्रकरण है जीन्हे बीना देर किए त्वरित कार्यवाही करके निराकरण करते हैं। जमीनी , रास्ते विवादीत मामले में भी दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर निराकारण करते हैं। हमें जो कुर्सी मीली‌ है वो जनसेवा केलीए ही है जहां हम अपने पद की गरीमा बनाए रखकर अपनी इच्छा शक्ति के कार्य को‌ जनसेवा के रूप में कर सकते हैं, यदि मन में कार्य करने की‌ दृढ़ इच्छा शक्ति है तो हर कार्य सम्भव है।

मुझे बहुत अच्छा लगा कि ग्रामीण महिला मानकुंवर ने अपना कार्य होने पर मेरा सम्मान किया, मेरे जन्मदिन पर आकर‌ मुझे बधाई दी। इससे हमें भी होंसला में मीलता हैं और हमें कार्य करने की प्रेरणा मीलती है– एसडीएम नेहा साहू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *