रतलाम– नवनिर्माण फाउंडेशन द्वारा दो स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स डेस्क,

रतलाम–रविवार को श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। पहला शिविर संस्था के कार्यालय 14, रामबाग, रतलाम पर आयोजित किया गया। यह फाउंडेशन का 132वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर था, जिसका आयोजन प्रातः 8:00 से 10:00 बजे तक किया गया।क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया एवं अपने बीपी, शुगर, वजन व ऑक्सीजन लेवल की जांच करवाई।

शिविर का उद्देश्य लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच की आदत डालकर उन्हें बीमारियों से सतर्क करना रहा।दूसरा शिविर नगर विकास प्रस्फुटन समिति वार्ड क्रमांक 31 एवं 32 द्वारा प्रधानमंत्री आवास परिसर, डोसी गांव में आयोजित किया गया। यह शिविर प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों भाग लिया थायराइड, बीपी, शुगर, वजन और ऑक्सीजन लेवल की जांच की गई। जिन व्यक्तियों में मापदंडों से अधिक स्तर पाए गए, उन्हें डॉक्टर से परामर्श की सलाह दी गई।

फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य है कि आमजन को समय रहते बीमारी की जानकारी मिले और वे तुरंत उपचार प्रारंभ कर सकें। बहुत से लोग अनजाने में बीपी, शुगर या थायराइड से ग्रसित रहते हैं। इस तरह के शिविर उनके लिए जीवनरक्षक भूमिका निभाते हैं।डोसी गांव शिविर का आयोजन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक खमन में शैलेन्द्र सिंह सोलंकी के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र श्रेष्ठ, सचिव योगेश जाट एवं टेक्नीशियन अभिषेक सोलंकी का विशेष योगदान रहा। इन दोनों शिविरों ने फाउंडेशन की जनसेवा भावना को और भी मजबूती प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *