नागरिक घर के आसपास के क्षेत्र को रखें स्वच्छ,पार्षद स्वंय सफाई कर दे रहे है स्वच्छता का संदेश
लोकतंत्र टाईम्स डेस्क,रतलाम–नगर के नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने तथा रतलाम शहर को ओर अधिक स्वच्छ बनाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने जनप्रतिनिधी, नागरिकों से अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का आव्हान किया।महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार निगम परिषद की महिला पार्षद संगीता सोनी, देवश्री पुरोहित, निशा सोमानी, शबाना, आयुषी सांकला, प्रीति कसेरा ने अपने घर के आसपास सड़क की सफाई कर नागरिकों को स्वच्छता जागरूकता का संदेश दिया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने नागरिकों से अपील की है कि अपने शहर को साफ स्वच्छ रखने की शुरूआत अपने अंदर से ही शुरू करें। अपने घर के साथ-साथ आस पास के क्षेत्र व सड़क की सफाई स्वंय करेंगे तो रतलाम शहर ओर अधिक स्वच्छ बनेगा इस कार्य में सभी जन प्रतिनिधि व नागरिकों की जिम्मेदारी है।
उन्होने कहा कि मैं विकास कार्यो के भूमि पूजन, लोकार्पण तथा अन्य कार्यक्रमों में जहां भी जाता हूॅं नागरिकों से अपील करता हूॅं कि वे अपने घर के साथ-साथ आसपास का क्षेत्र साफ रखें। नागरिकों को स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित करने के लिये आज निगम परिषद की महिला पार्षदों ने अपने आसपास के क्षेत्र को स्वंय स्वच्छ रखने का कार्य कर नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया है।
