रतलाम– नवांकुर सखी हरियाली यात्रा को सार्थक करेगी -किशोर पाटनवाला

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,रतलाम,मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा हरियाली यात्रा शुभारंभ ग्राम सातरूंडा पहाड़ी पर नवांकुर संस्था आदर्श लोक कल्याण समिति के माध्यम से किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल जायसवाल ने सभी को हरियाली अमावस्या की शुभकामनाएं दी और परिषद द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहना की।

मुख्य वक्ता पुलिस विभाग अनुविभागीय अधिकारी किशोर पाटनवाला ने कहा कि परिषद की योजना ,,नवांकुर सखी,, हरियाली यात्रा को निश्चित रूप से सार्थक करेगी और इस बीज को एक पौधे के रूप में विकसित करने में इन सखियों का महत्वपूर्ण योगदान होगा । विशेष अतिथि समाजसेवी पवन जायसवाल द्वारा अपने विचार रखते हुए कहां की इस प्रकार की योजना से न केवल आम जन को बल्कि प्रत्येक महिला के इस बीज को बच्चों की तरह जीवित रखने का कार्य होगा पुलिस थाना प्रभारी अयूब खान ने उपस्थित सभी सखियों एवं नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई एवं पर्यावरण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक शैलेंद्र सिंह सोलंकी नवांकुर सखी कार्यक्रम योजना की संपूर्ण भूमिका रखते हुए पूरे विकासखंड में सखियों के माध्यम से 5500 बीजों का वितरण कर आने वाले समय में पौधों का रोपण किया जाएगा ।

कार्यक्रम में नवांकुर संस्था अध्यक्ष ओम प्रकाश पाटीदार, समाजसेवी नरेंद्र श्रेष्ठ ,एमएसडब्ल्यू छात्र नवीन पाल , मेंटर मेघा श्रोत्रिय समिति प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष गोवर्धन लाल पाटीदार सदस्य जमनालाल पाटीदार गोपाल कुमावत,समाजसेवी रामलाल सोलंकी गजराज बंजारा ,लखन बंजारा सहित ग्रामीण जन एवं महिला सखियां उपस्थिति रही। कार्यक्रम समापन पर सभी सखियों ने पर्यावरण जागरूकता रैली निकाल कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 11 पौधों का रोपण अतिथियों द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *