लोकतंत्र टाईम्स, रतलाम शहर में स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान के तहत कलेक्टर राजेश बाथम के नेतृत्व में जिला प्रशासन व नगर निगम के द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली का लोकेन्द्र सिनेमा परिसर रतलाम से कलेक्टर राजेश बाथम के द्वारा शुभारंभ किया गया एवं रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी।

तिरंगा रैली के माध्यम से हर भारतीय को अपने घरों में तिरंगा लगाने और हमारे देश की आज़ादी के जश्न में इसे गर्व से फहराने का निमंत्रण दिया गया, इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के भीतर देशभक्ति की गहरी भावना जगाना और हमारे राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के बारे में अधिक समझ विकसित करना है।

रैली में अपर कलेक्टर डॉ.शालिनी श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर SDM ग्रामीण विवेक सोनकर, SDM शहर एवं आयुक्त नगर निगम अनिल भाना, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी रामनिवास बुधोलिया, तहसीदार ऋषभ ठाकुर, पिंकी साठे, क्षेत्रीय पार्षद मनीषा विजयसिंह चौहान, जिला समन्वयक जोयल कटारा, जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर, जिला शिक्षा केन्द्र जिला परियोजना अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह, सामाजिक न्याय उपसंचालक संध्या शर्मा, जिला योजना अधिकारी बालकृष्ण पाटीदार, जिला प्रबंधक एनआरएलएम जयप्रकाश चौहान, म.प्र. जन अभियान परिषद जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, उपायुक्त नगर निगम करूणेश दंडतोडिया, समाजसेवी गोंविद काकानी, परिषद के विकासखण्ड समन्वयक शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, बडी संख्या में समाजसेवी, नागरिक गण, स्कूली छात्र-छात्राऐं, अधिकारी कर्मचारी, आंगनबाडी कार्यकर्ता व सहायिका आदि उपस्थित रहें। रैली का संचालन आशीष दशोत्तर के द्वारा किया गया ।
