रतलाम–माध्यमिक विद्यालय खाराखेड़ी में गाइड्स द्वारा नशा मुक्ति की रैली निकाली

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स,रतलाम, नशा मुक्ति अभियान के तहत संस्था प्रभारी एवं गाइड कैप्टन ललिता कुशवाह एवं शिक्षक नरेंद्र सिंह पंवार के मार्गदर्शन में गाइड्स एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा नशा मुक्ति के विरोध में नारे लगाते हुए रैली निकाली गई। बच्चों ने नशे के विरोध में चार्ट बनाकर नशा न करने का संदेश दिया।

संस्था प्रभारी एवं गाइड कैप्टन ललिता कुशवाह ने बच्चों को बताया कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है जिससे इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है।

नशे के आदी व्यक्ति के परिवार में रोज गृह क्लेश होते हैं जिससे उनके बच्चों का भविष्य भी अंधकारमय हो जाता है। शिक्षक नरेंद्र सिंह पवार द्वारा बच्चों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई और कहा कि परिवर्तन की शुरूआत स्वयं से होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *