रतलाम–कांग्रेस में पदों की हुई घोषणा। हर्ष विजय गेहलोत ग्रामीण जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा नियुक्त

Spread the News

लोकतंत्र टाईम्स, रतलाम ग्रामीण जिलाध्यक्ष और शहर अध्यक्ष की घोषणा होते ही रतलाम कांग्रेस पार्टी के लोगों में हर्ष व्याप्त हो गया और सोशल मीडिया और उम्मीदवारों से मिलकर बधाई देने की होड़ मच गई। पदों की हुई घोषणा में हर्ष विजय गेहलोत को ग्रामीण जिलाध्यक्ष और शांतिलाल वर्मा को रतलाम शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बताया जा रहा है कि ग्रामीण जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल द्वारा विधानसभा चुनाव में भाजपा की सदस्यता ले ली गई थी तब से लगातार यह पद रिक्त चला आ रहा था लेकिन हर्ष विजय गेहलोत को एक बार फिर यह इस ग्रामीण जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। वही रतलाम शहर से महेंद्र कटारिया को हटाकर शांतिलाल वर्मा को रतलाम शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया क्योंकि पूर्व में महेंद्र कटारिया दो बार के शहर अध्यक्ष नियुक्त रह चुके है। जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से उनके द्वारा पूरी की गई थी।

दरअसल हर्ष विजय गेहलोत ने राजनीति की शुरुवात पार्षद पद से प्रारंभ कर ग्रामीण विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष पद के साथ ग्रामीण जिलाध्यक्ष और कांग्रेस प्रदेश महासचिव तक पहुंचे और वही शांतिलाल वर्मा ने भी अपनी शुरुआत दौर में 4 बार के पार्षद पद व वर्तमान में नगर निगम प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *